देश

दिल्ली विधानसभा में हंगामा: AAP के सारे विधायक एक दिन के लिए निलंबित, पूर्व CM आतिशी ने जताया विरोध

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के सत्र का आज दूसरा दिन है. सत्र की शुरुआत में ही आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने लगभग साढ़े 11 बजे हंगामा करना शुरू कर दिया. इस हंगामे के कारण दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने 22 विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया. निलंबित विधायकों में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल हैं.

हंगामे के बीच पेश होगी CAG रिपोर्ट

आज दिल्ली विधानसभा में महत्वपूर्ण सीएजी रिपोर्ट (CAG Report) पेश की जानी है. इस रिपोर्ट में विशेष रूप से दिल्ली मुख्यमंत्री आवास, 6 फ्लैग स्टाफ रोड (शीशमहल) के नवीनीकरण में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है. रिपोर्ट में यह आरोप लगाया गया है कि इस बंगले को और बड़ा करने के लिए नियमों का उल्लंघन किया गया और उसमें कैंप ऑफिस और स्टाफ ब्लॉक को भी मिला लिया गया. यह वही बंगला है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे.

आतिशी ने कार्रवाई को असंवैधानिक बताया

दिल्ली विधानसभा के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण चल रहा था, तब AAP विधायकों ने इस पर आपत्ति जताते हुए हंगामा किया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए सभी विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया. इस मामले में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP विधायक आतिशी ने इस कार्रवाई पर विरोध जताया और इसे असंवैधानिक बताया.

प्रियंका कक्कर ने साधा BJP पर निशाना

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएजी रिपोर्ट पेश करना एक सामान्य प्रक्रिया है और इसे लेकर हंगामा नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी पिछली सरकार ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी थीं और यह रिपोर्ट पहले ही स्पीकर के पास पेश कर दी गई थी. प्रियंका कक्कर ने बीजेपी से यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए वादों के बारे में क्या हुआ, खासकर महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने के वादे का.

CAG रिपोर्ट को लेकर दिल्ली विधानसभा में काफी विवाद हुआ है. यह रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने से पहले ही हंगामे का कारण बन चुकी है. अब देखना होगा कि इस रिपोर्ट में उठाए गए मुद्दों पर आगे क्या कार्रवाई होती है और यह विवाद किस दिशा में बढ़ता है.

यह भी पढ़िए: दिल्ली विधानसभा सत्र: उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगी कार्यवाही, आज 14 CAG रिपोर्ट पेश करेगी सरकार

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

पोलैंड में गिरीं रूसी मिसाइलें, NATO अलर्ट पर; पुतिन से लड़ेंगे 32 देश! क्या हैं आर्टिकल-4 और आर्टिकल-5?

Russia NATO Conflict: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की मिसाइलें और ड्रोन पोलैंड के हवाई…

23 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश के 40 सीमावर्ती गांवों में लौट रहे लोग, अमित शाह ने लॉन्च कीं 5,610 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं

Arunachal Development Projects: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में 5,610 करोड़ रुपये…

27 minutes ago

दोहा में भारत-पाक महामुकाबला: पाकिस्तान-ए की पहले बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी से रिंकू सिंह तक ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में दोहा में पाकिस्तान-ए ने टॉस…

49 minutes ago

भारत दौरे पर रवाना हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, नई दिल्ली में दो दिन करेंगे अहम बातचीत

Nepal PM India Visit: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत…

52 minutes ago

‘ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल अब यूपी में बन रही’: पीएम मोदी

लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर…

1 hour ago