राऊज एवेन्यु कोर्ट
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने आप विधायक नरेश बालियान के मामले में आरोपी कथित गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. वह फरार है और दिल्ली पुलिस के अनुसार भारत से बाहर है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बालियान मामले में प्राथमिकी मोहन गार्डन में दर्ज की गई थी. वहीं पुलिस ने इस मामले के दो आरोपी रोहित उर्फ अन्ना एवं सचिन चिकारा के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है.
दोनों पर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप है. इससे पहले रितिक पीटर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था. पूरक आरोप पत्र मकोका की धाराओं के तहत दाखिल किया गया है.
राऊज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने रितिक उर्फ पीटर के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लिया. उसकी प्रति आरोपियों के वकील को दी गई है और यह मामला 1 मार्च को दस्तावेजों की जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया है. अदालत ने पूरक आरोप पत्र को 1 मार्च को विचार के लिए रखा है. इस बीच पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की न्यायिक हिरासत 1 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है. उनकी गिरफ्तारी के बाद 90 दिनों की अवधि 3 मार्च को पूरी होने जा रही है. अदालत ने आरोपी साहिल और विजय की न्यायिक हिरासत 12 मार्च तक बढ़ा दी है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…