बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स और कश्मीरी पुलिस के उच्चाधिकारी
जम्मू-कश्मीर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच एक अहम खुलासा हुआ है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अब तक पाकिस्तान की ओर से भारत में आने वाली लगभग 22 सुरंगों का पता लगाया है, जिनका इस्तेमाल आतंकवादियों और तस्करों द्वारा घुसपैठ के लिए किया जा रहा था. यह खुलासा भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है.
बीएसएफ के मुताबिक, सिर्फ जम्मू फ्रंट पर पिछले तीन वर्षों में पांच सुरंगें खोजी गई हैं. इनमें से दो सुरंगें 2020 और 2021 में तथा एक सुरंग 2022 में मिली थी. इन सुरंगों की लंबाई कई सौ मीटर तक होती है और गहराई करीब 30 मीटर तक जा सकती है. इनमें से कुछ सुरंगें इतनी तकनीकी रूप से उन्नत थीं कि इनमें ऑक्सीजन पाइप की सुविधा भी मौजूद थी.
बीएसएफ ने सुरंगों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज़ कर दिया है. हाल ही में कई बड़े कदम उठाए गए हैं:
बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के बीच बड़ा कदम
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश भर में सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी है. भारत सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कूटनीतिक और सामरिक मोर्चों पर कई कड़े फैसले लिए हैं, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल है.
बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों का यह प्रयास साफ संकेत है कि अब भारत सीमा पार से होने वाली किसी भी नापाक हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा. तकनीकी नवाचार और कड़ी निगरानी के जरिए भारत अब अपनी सीमाओं को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित कर रहा है.
Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…
Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…
उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…
न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…
Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…