देश

एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी

भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की गतिविधियों पर लगाम कसते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को पंजाब के 15 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई पिछले साल दिसंबर में गुरदासपुर जिले के एक थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में की गई.

आज की छापेमारी गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में की गई, जिसमें कई संदिग्ध डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और दस्तावेज़ बरामद किए गए.

NIA के निशाने पर अमेरिका में बसे BKI के ऑपरेटिव और गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पास्सियां, उसके सहयोगी शमशेर सिंह शेरा उर्फ हनी, और अन्य अंतरराष्ट्रीय संपर्क थे. पाकिस्तान में बैठे BKI के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी हैप्पी, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न पुलिस थानों पर हाल के दिनों में हुए ग्रेनेड हमलों का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.

जांच में सामने आया है कि गुरदासपुर के गणिए के बांगड़ पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में गिरफ्तार आरोपी ने यह हमला हैप्पी और शमशेर के निर्देशों पर किया था.

एनआईए की जांच के अनुसार, BKI के विदेशों में सक्रिय ऑपरेटिव्स भारत में आतंक फैलाने के लिए साजिश रच रहे थे. इसमें स्थानीय युवाओं की भर्ती, ट्रेनिंग, हथियार और विस्फोटक की सप्लाई, और फंडिंग जैसे कई अहम पहलू शामिल हैं. यह नेटवर्क पाकिस्तान समेत कई देशों में बैठे आतंकियों और उनके साथियों के माध्यम से संचालित हो रहा था, जिसका मकसद भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देना था.

यह मामला RC-07/2025/NIA/DLI के तहत गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है, और NIA की जांच अब भी जारी है.

यह भी पढिए: पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ के लिए दुश्‍मनों ने खोदी थीं सुरंगें, 22 टनल उजागर हुईं, BSF ने कसा पेंच

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

11 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

16 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

17 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

28 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

49 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago