60 साल के युवक ने 22 साल की युवती से की शादी
22 Year old woman married a 60-year old man: बिहार के कटिहार के मनिहारी ब्लॉक की एक शादी की चर्चा हर किसी के जुबां पर है. आप सोच रहे होंगे एक शादी की इतनी ज्यादा चर्चा क्यों? इस शादी की चर्चा इस वजह से ज्यादा हो रही है क्योंकि युवक की उम्र जहां 60 साल है तो वहीं महिला की उम्र मात्र 22 साल है. दोनों ने मंदिर में शादी रचाई है. इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है. कोई इस शादी पर हैरानी जता है तो इस शादी को प्यार की मिसाल बता रहा है.
दोनों का रिश्ता करीब दो साल पहले शुरू हुआ. दोनों पिछले 2 साल से लव रिलेशनशिप में थे. धीरे-धीरे उनके रिश्ते की खबर पूरे गांव में फैल गई. गांव वाले दोनो के रिश्ते को लेकर तरह- तरह की बाते करने लगे. बातें बढ़ती देख गांव की पंचायत और गांववालों ने दोनों को समझाने की भी कोशिश की. लेकिन दोनों अपनी बात पर अडिग रहे और एक साथ रहने की बात कही. महिला फुलकी देवी ने कहा कि उसने यह शादी अपनी मर्जी से की है और उस पर कोई दबाव नहीं है. सुग्रीव पासवान और फुलकी देवी एक- दूसरे के साथ रहना चाहते थे, जिसकी वजह से दोनों ने शादी करने का फैसला किया था.
यह भी पढ़ें: बिहार में नौकरियों की बहार! सम्राट सरकार ने आधी रात जारी किया पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन
ग्रामीणों के अनुसार दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन जब दोनों नहीं माने तो उनकी शादी करवाई गई. पंचायत ने गांव के मंदिर में दोनों में दोनों की शादी कराई. एक दूसरे को वरमाला पहनाकर बुजुर्ग दूल्हे ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा. अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में मौजूद रहे.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…