Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

22 की युवती को 60 साल के युवक से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी; लोगों के सामने अपने रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात

22 Year old woman married a 60-year old man: बिहार के कटिहार के रहने वाले 60 साल के युवक ने 22 साल की युवती से शादी रचाई. सोशल मीडिया पर इस शादी की चर्चा जमकर हो रही है.

60 साल के युवक ने 22 साल की युवती से की शादी

60 साल के युवक ने 22 साल की युवती से की शादी

22 Year old woman married a 60-year old man: बिहार के कटिहार के मनिहारी ब्लॉक की एक शादी की चर्चा हर किसी के जुबां पर है. आप सोच रहे होंगे एक शादी की इतनी ज्यादा चर्चा क्यों? इस शादी की चर्चा इस वजह से ज्यादा हो रही है क्योंकि युवक की उम्र जहां 60 साल है तो वहीं महिला की उम्र मात्र 22 साल है. दोनों ने मंदिर में शादी रचाई है. इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है. कोई इस शादी पर हैरानी जता है तो इस शादी को प्यार की मिसाल बता रहा है.

दो साल से चल रहा था दोनों का अफेयर

दोनों का रिश्ता करीब दो साल पहले शुरू हुआ. दोनों पिछले 2 साल से लव रिलेशनशिप में थे. धीरे-धीरे उनके रिश्ते की खबर पूरे गांव में फैल गई. गांव वाले दोनो के रिश्ते को लेकर तरह- तरह की बाते करने लगे. बातें बढ़ती देख  गांव की पंचायत और गांववालों ने दोनों को समझाने की भी कोशिश की. लेकिन दोनों अपनी बात पर अडिग रहे और एक साथ रहने की बात कही. महिला फुलकी देवी ने कहा कि उसने यह शादी अपनी मर्जी से की है और उस पर कोई दबाव नहीं है. सुग्रीव पासवान और फुलकी देवी एक- दूसरे के साथ रहना चाहते थे, जिसकी वजह से दोनों ने शादी करने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें: बिहार में नौकरियों की बहार! सम्राट सरकार ने आधी रात जारी किया पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन

ग्रामीणों के अनुसार दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन जब दोनों नहीं माने तो उनकी शादी करवाई गई. पंचायत ने गांव के मंदिर में दोनों में दोनों की शादी कराई. एक दूसरे को वरमाला पहनाकर बुजुर्ग दूल्हे ने  अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा. अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में मौजूद रहे.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital