देश

राजस्थान कांग्रेस में भगदड़! लालचंद कटारिया और 5 पूर्व MLA समेत 32 नेता बीजेपी में शामिल, जनता सेना का हुआ विलय

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल की कवायद तेज हो गई है. हरियाणा में रविवार को बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए. जिसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसी बीच राजस्थान में कांग्रेस को बीजेपी ने तगड़ा झटका दे दिया. बीजेपी ने पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया औऱ राजेंद्र यादव समेत 32 नेताओं को पार्टी में शामिल करा लिया. जिसमें कई पूर्व विधायक भी शामिल हैं.

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए इन सभी नेताओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. नागौर के परंपरागत कांग्रेसी और दिग्गज जाट परिवार से मिर्धा पिता-पुत्र के बीजेपी में जाने से पश्चिमी राजस्थान की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. वहीं जयपुर में लालचंद कटारिया का बीजेपी में शामिल होना भी कांग्रेस के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा है.

जनता सेना का बीजेपी में विलय

वहीं दूसरी ओर बेनीवाल परिवार से आलोक बेनीवाल का आना और शेखावाटी से सेवादल के मुख्य संगठक रहे सुरेश चौधरी का कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामना भी बीजेपी की जमीन को मजबूती मिली है. पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिडंर ने अपनी पार्टी जनता सेना का बीजेपी में विलय कर दिया है.

यह भी पढ़ें- “आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा”, पीएम मोदी बोले- शिलान्यासों को कोई चुनाव के चश्मे से न देखे

ये नेता बीजेपी में हुए शामिल

जिन नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है, उनमें पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक रामनारायण किसान, अमित व्यास, पूर्व आईएएस ओंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कुकणा, अशोक जांगिड़, प्रिया सिंह मेघवाल, राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा प्रधान पंचायत समिति जोबनेर, रामनारायण झाझड़ा, प्रधान पंचायत समिति झोटवाड़ा, जगन्ननाथ बुरड़क, कर्मवीर चौधरी, कुलदीप देवा, बच्चू सिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह और मधुसूदन शर्मा का नाम शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago