मनोरंजन

एडल्ट स्टार Sophia Leone का 26 साल में हुआ निधन, अपार्टमेंट में पड़ा मिला शव

Sophia Leone Death News: एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक सोफिया की बॉडी उनके अपार्टमेंट में पाई गई है. एक्ट्रेस के परिवार ने जब उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो कथित तौर पर कोई जवाब नहीं मिला. वहीं सोफिया लियोनी के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने इस बात की पुष्टि की है.

अचानक से हुआ निधन

सोफिया लियोनी के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने GoFundMe पर एक बयान जारी किया है. इस स्टेटमेंट में उन्होंने निधन की खबर को कंफर्म किया है. सोफिया के पिता ने बताया कि उनके चले जाने से पूरा परिवार सदमे में हैं. पिता ने कहा कि- उसकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर शेयर करनी पड़ रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पिता ने बयान में आगे कहा कि- 1 मार्च को सोफिया अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं. लेकिन अभी उनके मौत का कारण सामने नहीं आया है. पुलिस इसकी जांच कर रही हैं. बकौल ने बताया है कि सोफिया को घूमने का काफी शौक था. वो हमेशा ही अपने आस-पास के सभी लोगों के खुश रखने के तरीके ढूंढती थीं. वो काफी हंसमुख थीं.

खुश मिजाज थीं सोफिया

सोफिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी काफी खुश मिजाज थी. उन्हें जानवरों से काफी लगाव और प्यार था. सोफिया को घूमना-फिरना काफी अच्छा लगता था. वो ट्रैवल करने की शौकीन थीं. वो जहां भी जाती हमेशा आस-पास के लोगों के बीच खुशियां बिखरेती.

सोशल मीडिया पर रहती थीं काफी एक्टिव

अपनी मेहनत के दम पर सोफिया ने बेहद कम उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली थी. इंस्टाग्राम पर उनके 297K फॉलोअर्स हैं. अपने फॉलोअर्स के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट किया करती थीं. 3 हफ्ते पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोस्तों संग पार्टी करते हुए फोटो शेयर की थी, जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रही थीं. उनके चेहरे की मुस्कान देखकर यकीन नहीं हो रहा है कि अब सोफिया हमारे बीच नहीं रहीं. IMDb के मुताबिक सोफिया ने 18 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था.

पिछले तीन महीने में इन एडल्ट स्टार्स की हुई मौत

बता दें कि पिछले तीन महीने में ये तीसरा मामला है जब किसी एडल्ड स्टार की यूं अचानक मौत हुई है. सोफिया से पहले थैना फील्ड्स अपने घर में मृत पाई गई थीं. इसके बाद 36 साल की काग्ली लिन कार्टर ने भी सुसाइड कर लिया था. अब ऐसे में सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है कि आखिर इतनी जल्दी -जल्दी कैसे कम उम्र में फीमेल स्टार्स की मौत हो रही है. सोफिया के निधन के बाद अब उनके परिवार और फ्रेंड्स के बीच मातम छा गया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम’, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…

26 minutes ago

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

49 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago