देश

Lok Sabha Election 2024 UP: BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह सपा के टिकट से लड़ेंगे चुनाव? अखिलेश यादव ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं और लगातार जुबानी जंग भी जारी है. इसी बीच यूपी के कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आ रहा है. इसके बाद से यूपी में सियासत तेज हो गई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा सांसद सपा खेमे में शामिल हो सकते हैं. बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में 51 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है लेकिन इस लिस्ट में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम शामिल नहीं है. हालांकि पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि तमाम विवादो को देखते हुए भाजपा इस बार सिंह को टिकट नहीं देगी. तो वहीं अखिलेश के बयान ने इस पूरी चर्चा में आग में घी का काम किया है और माना जा रहा है कि वह सपा के सम्पर्क में हैं.

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पिछले एक साल से महिला पहलवानों के आरोपों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सिंह पर भारत के शीर्ष पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इसके बाद से भाजपा को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इस बार उनका टिकट काट सकती है. तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि वह लगातार सपा के संपर्क में हैं. इसी बीच पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृजभूषण शरण सिंह के सपा में शामिल होने के संकेत दिए हैं. जब पत्रकारों ने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बृजभूषण उनके संपर्क में नहीं है लेकिन ये ज़रूर कहा कि अगर आप कह रहे हैं तो हम उन्हें टिकट दे देगें.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी आज आजमगढ़ में करेंगे चुनावी शंखनाद, पूर्वांचल से पूरे देश को देंगे 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

बृजभूषण शरण सिंह को टिकट देने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोग कह रहे हैं तो टिकट दे देंगे. इसी के साथ अखिलेश बोले कि मैं सच कह रहा हूं. इसी के साथ अखिलेश बोले, अगर ऐसी स्थिति बनती है तो हम पत्रकार महोदय की बात मान लेंगे. तो वहीं अखिलेश से जब ये पूछा गया कि क्या बृजभूषण शरण सिंह आपके संपर्क में हैं? तो अखिलेश यादव ने जवाब दिया ‘नहीं’.

पत्नी या बेटे को मिल सकता है टिकट

बता दें कि भाजपा की पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के बाद से ही यूपी की कई सीटों पर नए चेहरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. बीजेपी ने 47 सीटों पर पुराने चेहरे पर ही दांव लगाया गया है. इसके अलावा अन्य 23 सीटों पर मंथन जारी है. इनमें कैसरगंज सीट भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि महिला पहलवानों के आरोपों के बाद बीजेपी बृजभूषण का टिकट काट सकती है और उनकी जगह पर उनकी पत्नी केतकी देवी या फिर बेटे प्रतीक भूषण सिंह को टिकट दिया जा सकता है. फिलहाल इस बारे में अभी सस्पेंस बरकरार है. लोगों को भाजपा की दूसरी सूची को लेकर बेसब्री से इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago