उत्तराखंड के चमोली जनपद के श्री बद्रीनाथ क्षेत्र में स्थित नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को एसडीआरएफ की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. मंगलवार देर रात थाना बद्रीनाथ द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि कुछ विदेशी पर्यटक नीलकंठ ट्रैक पर फंस गए हैं और उनकी सर्चिंग और रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मुख्य आरक्षी राहुल थापा के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई.
विषम परिस्थितियों और रात के अंधेरे में एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ट्रैकर्स की सर्चिंग के लिए गहन सर्च अभियान चलाया. टीम ने कड़ी मेहनत के बाद चारों विदेशी पर्यटकों को नीलकंठ ट्रैक पर ढूंढ लिया और उन्हें सुरक्षित तरीके से बद्रीनाथ लाया गया. पर्यटकों में स्पेन के रहने वाले जोसेफ (56), ब्राजील के रहने वाले पाउलो (39), रोड्रिगो (38) और डैनीलो शामिल हैं.
आपको बताते चलें, इससे पहले भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने रविवार को चौखंबा-3 चोटी से दो विदेशी पर्वतारोहियों को रेस्क्यू किया था. 60 घंटे से अधिक लंबे ऑपरेशन के बाद अमेरिका और ब्रिटेन की दो महिला पर्वतारोहियों को उत्तराखंड के चमोली जिले में चौखंबा-3 शिखर से रेस्क्यू किया गया था.
ये भी पढ़ें- “गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है”, PM Modi बोले- जम्मू-कश्मीर में संविधान की जीत हुई
समुद्र तल से 18 हजार 500 फीट की चुनौतीपूर्ण ऊंचाई पर भारतीय वायुसेना के चीता पायलट ने पर्वतारोहियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की थी. चमोली आपदा प्रबंधन विभाग को गुरुवार को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) से एक अलर्ट मिला. जिसमें बताया गया था कि दो पर्वतारोही चौखंबा शिखर पर 6 हजार 15 मीटर की ऊंचाई पर फंसे हुए हैं. इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…
UP Project: योगी सरकार की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक…
Brij Bhushan Sharan Singh on SIR Controversy: चंदौली में राम कथा के दौरान पूर्व सांसद…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…