देश

Operation Monsoon: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया, शवों के साथ कई हथियार बरामद

Operation Monsoon: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार (26 जुलाई) शाम सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया. मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. शवों के अलावा इंसास और एसएलआर राइफलें,  हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया है.

बासागुड़ा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई

यह मुठभेड़ बासागुड़ा थाना क्षेत्र में हुई. मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है. खुफिया जानकारी के आधार पर, सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद शाम से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है.

18 जुलाई को छह नक्सली मारे गए

इससे पहले 18 जुलाई को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में छह नक्सली मारे गए थे. सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और माओवादियों को घेरकर ढेर कर दिया.

बारिश के मौसम के बावजूद, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून पूरे जोरों पर है. ऑपरेशन के दौरान, दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई और जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को सफलतापूर्वक ढेर कर दिया.

मुठभेड़ वाली जगह से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: धमतरी जिले में उज्ज्वला योजना ने बदली गरीब महिलाओं की जिंदगी, PM Modi का जताया आभार

अबूझमाड़ में 26 जून को हुई मुठभेड़

इससे पहले 5 जुलाई को बीजापुर जिले में ही जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. 5 जुलाई की सुबह जवानों ने मृत नक्सली का शव और हथियार बरामद किए. इसके अलावा, 26 जून को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में जवानों ने दो वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया था.

एरिया कमेटी का सदस्य था एक नक्सली

मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) कुतुल एरिया कमेटी सदस्य सीमा के रूप में हुई. उस पर 5 लाख रुपये का इनाम था. जबकि लिंगे उर्फ रंजू पर 1 लाख रुपये का इनाम था. रंजू कुतुल एलओएस की पार्टी सदस्य (पीएम) थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कश्मीर के लाल चौक से वाराणसी के घाट तक दिवाली की धूम, नेताओं ने परिवार और बच्चों के साथ मनाया त्योहार

Diwali Celebration: दिवाली पर श्रीनगर का लाल चौक रोशनी से जगमगाया तो वाराणसी के दशाश्वमेध…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी की खास टीम में शामिल होना है? जानिए PMO की नौकरी के लिए क्या है पढ़ाई और चयन का पूरा गणित

PMO Recruitment Process: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के…

41 minutes ago

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

2 hours ago