देश

Nimesulide, Paracetamol, Amoxicillin, Ciprofloxacin जैसी 49 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, CDSCO ने जारी की लिस्ट

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने नवीनतम मंथली ड्रग अलर्ट (Monthly Drug Alert) में गुणवत्ता परीक्षण (Quality Tests) में असफल होने वाली सामान्य तौर पर प्रयोग होने वाली 49 दवाओं को चिह्नित किया है.

बीते 24 अक्टूबर को सितंबर 2024 के लिए जारी अपनी मासिक अलर्ट सूची में Innova Captab Limited की Nimesulide और Paracetamol टैबलेट, Alkem Health की Pantoprazole गैस्ट्रो-रेसिस्टेंट टैबलेट, Aristo Pharmaceuticals प्राइवेट लिमिटेड की Cefpodoxime टैबलेट, Alkem Health की Amoxicillin और Potassium Clavulanate टैबलेट, Cadila Pharmaceuticals लिमिटेड की Ciprofloxacin टैबलेट और कई अन्य लोकप्रिय दवाओं को मानक गुणवत्ता (NSQ) दवाओं के रूप में नहीं पहचाना गया.

कम प्रभावकारी पाई गईं दवाएं

ये दवाइयां ऑस्टियोआर्थराइटिस, सीने में जलन, वायरस के संक्रमण जैसी स्थितियों के इलाज के लिए आम तौर पर दी जाती हैं. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी ने कहा, ‘CDSCO द्वारा दवाओं पर की गई सतर्क कार्रवाई और निगरानी से कम प्रभावकारी दवाओं का प्रतिशत काफी कम हो गया है. जांचे गए करीब 3000 नमूनों में से 49 दवाओं को बाजार से वापस लेने के लिए कहा गया, क्योंकि वे कम प्रभावकारी (NSQ) पाई गईं. कुल सैंपल में से केवल 1.5% दवाएं ही कम प्रभावकारी पाई गईं.’

नकली दवाओं को लेकर जागरूकता

मालूम हो कि सतत विनियामक निगरानी के हिस्से के रूप में, बिक्री/वितरण बिंदु से दवा के नमूने उठाए जाते हैं, उनका विश्लेषण किया जाता है और मानक गुणवत्ता (NSQ) दवाओं की सूची मासिक आधार पर CDSCO पोर्टल पर प्रदर्शित की जाती है. CDSCO ने कहा कि नकली दवाओं की सूची प्रदर्शित करने का उद्देश्य हितधारकों को बाजार में पहचाने जाने वाले नकली दवा बैचों के बारे में जागरूक करना है.

चार दवाएं नकली घोषित

इस बीच, CDSCO द्वारा एक अन्य अलर्ट सूची में चार दवा नमूनों को नकली घोषित किया गया. यह नियामक निकाय वर्तमान में इन नकली दवाओं के विनिर्माण विवरण की जांच कर रहा है. Tamsulosin और Dutasteride टैबलेट, Calcium और Vitamin डी3 टैबलेट, Pantoprazole गैस्ट्रो-रेसिस्टेंट और Domperidone प्रोलॉन्ग्ड रिलीज कैप्सूल और नैंड्रोलोन डेकोनेट इंजेक्शन के नमूनों को नकली घोषित किया गया.

लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

15 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

5 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago