खेल

Manika Batra ने रचा इतिहास, WTT चैंपियंस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शुक्रवार को फ्रांस के मोंटपेलियर में हो रहे वर्ल्ड टेबल टेनिस (WTT) चैंपियंस इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. उन्होंने राउंड ऑफ 16 में रोमानिया की बर्नाडेट सोक्स को 3-1 से मात दी. वर्ल्ड नंबर 30 मणिका ने वर्ल्ड नंबर 14 सोक्स को 11-9, 6-11, 13-11, और 11-9 के स्कोर से हराया. इसके साथ ही मणिका इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

इससे पहले, मनिका ने इसी साल पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भी बर्नाडेट सोक्स को 3-2 से हराकर टेबल टेनिस सिंगल्स में भारत के लिए अंतिम 16 में जगह बनाई थी.

मैच का हाल

शुक्रवार को खेले गए इस मैच में मनिका ने पहला गेम जीता, लेकिन सोक्स ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया. तीसरे गेम में मनिका ने दो गेम प्वाइंट बचाते हुए शानदार बढ़त बनाई और इसे 13-11 से अपने नाम किया. चौथे गेम में मनिका ने 7-4 की लीड बनाई, हालांकि सोक्स ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मनिका ने अंत में 11-9 के स्कोर से जीत दर्ज की.

अब मनिका का मुकाबला शनिवार को क्वार्टर फाइनल में चीन की कियान तियानयी से होगा. तियानयी ने राउंड ऑफ 16 में अपनी साथी खिलाड़ी वांग यिदी (चीन) को 3-0 से हराया था.

ये भी पढ़ें- Manika Batra ने रचा इतिहास, WTT चैंपियंस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

6 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

6 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

25 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago