Bharat Express DD Free Dish

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, ढाई लाख का इनामी शार्प शूटर अनुज कनौजिया मुठभेड़ में ढेर

एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनुज कन्नौजिया को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई.

यूपी एसटीएफ ने ढाई लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर.

यूपी एसटीएफ ने ढाई लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर.

उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर जमशेदपुर में एक एनकाउंटर में अनुज कन्नौजिया नाम के इनामी अपराधी को मार गिराया है.

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में ढेर

एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनुज कन्नौजिया को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें अनुज कन्नौजिया गोली लगने के बाद ढेर हो गया.

दो दर्जन मुकदमे दर्ज थे

बदमाश अनुज कनौजिया पर दो दर्जन संगीन अपराध के मुकदमे दर्ज थे. काफी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, उसके खिलाफ मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ मुकदमे दर्ज थे. अनुज कनौजिया पूर्वांचल के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात था. जबरन वसूली, सुपारी किलिंग और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देता था.

यह भी पढ़ें- Navaratri 2025: योगी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के पास अवैध बूचड़खानों और मांस बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

मुठभेड़ में डिप्टी एसपी भी घायल

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके पास से दो असलहे भी बरामद किए हैं, जिसमें एक 9 एमएम ब्राउनिंग सर्विस पिस्टल, जबकि दूसरी .32 बोर की पिस्टल शामिल है. एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही के नेतृत्व में इस मुठभेड़ को अंजाम दिया गया. डीके शाही भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read