देश

Rahul Gandhi New House: जन्मदिन पर नए घर में गृह प्रवेश— 5, सुनहरी बाग बना राहुल गांधी का आधिकारिक निवास

Rahul Gandhi Bungalow: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज 19 जून 2025 को अपने जन्मदिन के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित 5, सुनहरी बाग रोड स्थित सरकारी आवास में विधिवत गृह प्रवेश किया. संसद के समीप स्थित यह भव्य Type-8 बंगला अब राहुल गांधी का आधिकारिक निवास होगा.

राहुल गांधी का यह नया आवास उनके राजनीतिक जीवन की एक नई शुरुआत के रूप में भी देखा जा सकता है. इससे पहले वे लम्बे समय तक (2004 से 2023 तक) 12, तुगलक लेन स्थित बंगले में निवास करते रहे. लेकिन 2023 में मानहानि मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी और उन्हें वह बंगला खाली करना पड़ा था.

सदस्यता रद्द होने पर अपनी मां के साथ रहने लगे थे

इसके बाद वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10, जनपथ में रहने लगे थे. लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद भी वे वहीं बने रहे. लेकिन अब, विपक्ष का नेता बनने के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा प्राप्त हुआ और इसी के तहत उन्हें यह सुनहरी बाग स्थित टाइप-8 बंगला आवंटित किया गया.

5 सुनहरी बाग रोड, बंगले की क्या है विशेषताएं?

यह टाइप-8 श्रेणी का बंगला है, जो आमतौर पर कैबिनेट मंत्रियों या विपक्ष के नेता जैसे उच्च पदाधिकारियों को आवंटित किया जाता है. इसमें शामिल हैं:

  • 5 विशाल बेडरूम
  • 1 भव्य हॉल
  • 1 डाइनिंग रूम
  • एक स्टडी रूम
  • स्टाफ क्वार्टर और अन्य जरूरी सुविधाएं

भाजपा सांसद को आवंटित था यह बंगला

यह बंगला पहले भाजपा नेता और कर्नाटक से सांसद रहे ए. नारायणस्वामी को आवंटित था, जो 2021 से 2024 तक सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रहे. 2024 लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने यह आवास खाली किया.

लंबे समय से 10 जनपथ से जुड़े हैं राहुल

गौरतलब है कि राहुल गांधी लंबे समय से 10, जनपथ से जुड़े हुए हैं. यही आवास उनकी मां सोनिया गांधी का स्थायी निवास है. यह बंगला 24, अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बिल्कुल पास है और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है.

राहुल गांधी का 5, सुनहरी बाग रोड में स्थानांतरण केवल एक आवास परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत भी है. अब जब वे लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में सक्रिय भूमिका में हैं. यह बंगला उनकी नई जिम्मेदारियों और बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा.

– भारत एक्सप्रेस

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

32 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

51 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

53 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

60 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

60 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago