देश

पंचकूला में बुराड़ी जैसी घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने गाड़ी में जहर खाकर की आत्महत्या, बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा से लौट रहा था परिवार

हरियाणा के पंचकूला (Panchkula) से बुराड़ी जैसी घटना सामने आई है, जहां पर एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इन सभी का शव पुलिस ने एक कार से बरामद किया है. कथित तौर पर परिवार पंचकूला में आयोजित बाबा बागेश्ववर धाम की हनुमंत कथा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था.

Panchkula में कार के अंदर मिले 7 शव

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार की देर रात, एक मकान के बाहर कार में शवों को पड़ा हुआ पाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिस कार को पुलिस ने बरामद किया है, वह देहरादून की है. शुरुआती जांच में पता चला कि परिवार देहरादून का रहने वाला था. मृतकों में प्रवीण मित्तल उम्र 42 वर्ष निवासी देहरादून, प्रवीण के माता-पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटे सहित तीन बच्चे शामिल हैं.

भारी कर्ज के चलते की आत्महत्या

घटना की सूचना मिलने के बाद पंचकूला (Panchkula) डीसीपी हिमाद्री कौशिक घटनास्थल पर पहुंची थी. वहीं, इसके अलावा, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया ने भी घटना स्थल का दौरा किया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रवीण मित्तल पर कर्ज ज्यादा था, वह देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी चलाते थे. बिजनेस में घाटा होने के चलते उन्होंने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली. हालांकि, पुलिस मामले की अन्य एंगल से भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी में दो छात्रों की मौत पर NHRC ने मांगी रिपोर्ट

मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है. पुलिस ने सभी शवों को पंचकूला के एक निजी अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया है. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए एकत्रित किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

19 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

55 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago