देश

76th Republic Day: देश भर में मनाया जा रहा 76वां गणतंत्र दिवस, कुछ देर में ब्रह्मोस, पिनाक और ‘प्रलय’ मिसाइलों से गूंजेगा आसमान, अमेरिका ने दी शुभकामनाएं

76th Republic Day: देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. 26 जनवरी 1950 को आज ही के दिन देश ने संविधान को अंगीकार किया और उसे लागू किया. कर्तव्य पथ पर देश के मुख्य राजकीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ध्वजारोहण करेंगी. राष्ट्रपति सुरक्षा बलों की परेड की सलामी भी लेंगी. कर्तव्य पथ पर समृद्ध भारत की झांकी भी दिखेगी.

भारत ने इस अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को मुख्य अतिथि बनाया है. उनके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कई अन्य गणमान्य लोग इस समारोह में मौजूद रहेंगे. हजारों नागरिक कर्तव्य पथ पर परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भी गवाह बनेंगे.

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस की परेड आज सुबह 10:30 बजे शुरू होगी. गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होगी और विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी.

गणतंत्र दिवस परेड की विशेषता

परेड में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी. परेड में इंडोनेशिया का एक मार्चिंग दस्ता और बैंड का एक दल भाग लेगा. कई सालों के बाद बिहार राज्य की भी झांकी दिखेगी.

इस मौके पर देश सैन्य प्रदर्शन कर दुनिया को अपनी ताकत दिखाएगा. भारत ब्रह्मोस, पिनाक और आकाश सहित कुछ अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन करेगा. इसके अलावा सेना की युद्ध निगरानी प्रणाली ‘संजय’ और रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) की सतह से सतह पर मार करने वाली सामरिक मिसाइल ‘प्रलय’ पहली बार परेड में शामिल की जाएगी.

टी-90 ‘भीष्म’ टैंक, सारथ (पैदल सेना ले जाने वाला वाहन बीएमपी-2), ‘शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम’ 10 मीटर, नाग मिसाइल सिस्टम, मल्टी बैरल रॉकेट लांचर सिस्टम ‘अग्निबाण’ और ‘बजरंग’  गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे. इसके अलावा सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, सी-295, सी-17 ग्लोबमास्टर, पी-8आई, मिग-29 और एसयू-30 सहित अन्य विमान भी समारोह का हिस्सा होंगे.

विदेश मंत्री बने रुबियो ने दीं शुभकामनाएं

अमेरिका ने भारतीय गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं. ट्रंप सरकार में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत- अमेरिका संबंध नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. इससे “21वीं सदी के परिभाषित संबंध” होंगे. उन्होंने कहा, वे अमेरिका की तरफ से भारत के लोगों को उनके देश के गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर है.


ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संसद भवन का किया भ्रमण, कहा इंडोनेशिया-भारत बहुत करीबी मित्र


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

23 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

35 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago