Republic Day Parade 2026 : गणतंत्र दिवस पर जानिए देश के ऐतिहासिक लम्हे
Republic Day: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में भव्य झांकियां (Tableaux on Republic Day) निकाली गईं। इन झांकियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत (cultural heritage), राज्यों की लोककला, ऐतिहासिक गौरव और विकास की यात्रा को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। राजपथ पर निकली झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और देश की एकता, विविधता और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूती से दर्शाया। तो वहीं देश के इतिहास के बारे में जानने का मौका मिला
पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद नायकों को श्रद्धांजलि देकर की है.
इतिहास, संस्कृति और भविष्य एक मंच पर: गणतंत्र दिवस की झांकियों ने रचा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का दृश्य
कर्तव्य पथ पर इस साल की झांकियों ने भारत की शाही विरासत, वीरता और आधुनिक सोच को एक मंच पर उतारा. राजस्थान से गुजरात तक, हर राज्य ने अपनी अनोखी कहानी के जरिए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया.
Republic Day 1975: ना तालियां, ना रियायत, किरण बेदी ने हक से बदला इतिहास
26 साल की उम्र में किरण बेदी ने लिंगभेद के खिलाफ खड़े होकर इतिहास रच दिया. 26 जनवरी 1975 को उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली पुलिस की पूरी पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व किया और साबित कर दिया कि नेतृत्व जेंडर नहीं, हौसले से तय होता है.
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड पर कितना खर्च होता है? टिकट बेचकर सरकार कितनी कमाई करती है, जानिए
Republic Day Parade cost: दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड पर सरकार कितना खर्च करती है और टिकटों की बिक्री से कितनी कमाई होती है? 1950 से लेकर 2026 तक के खर्च और कमाई का पूरा आंकड़ा यहां पढ़ें.
कर्तव्य पथ पर हाईटेक पहरा! 1,000 HD कैमरे और फेस रिकग्निशन से होगी निगरानी
Republic Day security arrangements: दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. कर्तव्य पथ पर 1,000 से ज्यादा HD CCTV कैमरे, फेस रिकग्निशन सिस्टम और हाईटेक कंट्रोल रूम के जरिए रियल-टाइम निगरानी की जा रही है.
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा नए आपराधिक कानूनों का रूप, गृह मंत्रालय की झांकी होगी खास
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस परेड में गृह मंत्रालय की झांकी में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को प्रदर्शित किया जाएगा. यह झांकी आधुनिक, तकनीक आधारित और नागरिक केंद्रित न्याय व्यवस्था की झलक दिखाएगी.
“ले बेट्टा! दिल ना लिया, दिल ना दिया…” गाकर गणतंत्र दिवस रिहर्सल करते नजर आए जवान, Video Viral
Republic Day Rehearsal Parade Viral: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जवान “दिल ना लिया, दिल ना दिया…” गाना गाते हुए पूरे जोश और अनुशासन के साथ मार्च करते नजर आ रहे हैं.
गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज, इन तारीखों में कर्तव्य पथ रहेगा बंद, पहले तय करें रूट
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के चलते राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कर्तव्य पथ और उससे जुड़े इलाकों में तय समय तक आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जिससे आसपास के रास्तों पर दबाव बढ़ सकता है.
76th Republic Day: आधुनिक भारत के साथ-साथ गीता, महाकुंभ और संविधान की झलक, जानिए राज्यों की झाकियों का क्या था थीम
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की झांकी में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संबंधी साहसिक खेल देखने को मिले. हरियाणा की झांकी ने भगवत गीता का प्रदर्शन किया. झारखंड ने 'स्वर्णिम झारखंड: विरासत और प्रगति' की विरासत को अपनी झांकी में दर्शाया. गुजरात की झांकी में 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' की झलक मिली.





