15 अगस्त के दिन पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे
Independence Day of India Today: आज 15 अगस्त है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस. इस अवसर पर, राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे. इसके साथ ही वह ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को पारंपरिक संबोधन देंगे. इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री ने 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से किया था, का समापन होगा और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए देश को नए उत्साह के साथ एक बार फिर ‘अमृत काल’ में प्रवेश कराया जाएगा.
केंद्र सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए देश भर से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग 1,800 लोगों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. यह पहल सरकार के ‘जनभागीदारी’ दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है. विशिष्ट अतिथियों में 660 से अधिक जीवंत गांवों के 400 से अधिक सरपंच; किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े 250 लोग; प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी; नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक); 50-50 खादी कार्यकर्ता, सीमा पर स्थित सड़कों के निर्माण, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना से जुड़े लोगों के साथ-साथ 50-50 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरे शामिल रहेंगे.
आज पूरे दिन राजधानी में चहल-पहल रहेगी. आमजन की आवाजाही और स्वतंत्रता दिवस के जश्न को देखते हुए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, विजय चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, प्रगति मैदान, राजघाट, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, आईटीओ मेट्रो गेट, नौबत खाना और शीश गंज गुरुद्वारा सहित 12 स्थानों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों को समर्पित सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं. यहां आप खूब सेल्फी ले सकेंगे. सरकार की ओर से बताया गया कि इन योजनाओं और पहलों में टीके और योग; उज्ज्वला योजना; अंतरिक्ष शक्ति; डिजिटल इंडिया; कौशल भारत; स्टार्ट-अप इंडिया; स्वच्छ भारत; सशक्त भारत, नया भारत; पॉवरिंग इंडिया; प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन शामिल हैं.
77वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान रक्षा मंत्रालय द्वारा 15-20 अगस्त तक Mygov Portal पर एक ऑनलाइन सेल्फी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. लोगों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 12 में से एक या अधिक स्थानों पर सेल्फी लेने और उन्हें मायगव प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. बताया गया ह कि कुल 12 विजेताओं, प्रत्येक स्थान से एक, का चयन ऑनलाइन सेल्फी प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा. प्रत्येक विजेता को 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: छावनी में तब्दील दिल्ली, लाल किले की सुरक्षा के लिए अचूक इंतजाम, लगे चेहरा पहचानने वाले 1000 कैमरे
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…