देश

Muzaffarnagar: 80 लोगों ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया, महिला का आरोप- आजम खान ने 12 साल पहले जबरन धर्म परिवर्तन करा जमीन हड़प ली थी

Muzaffarnagar News: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में 80 लोगों के हिंदू धर्म में वापसी करने का मामला सामने आया है. इन सभी को पहले धर्मपरिवर्तन कराकर मुस्लिम बना दिया गया था. ये करीब 12 अलग-अलग परिवारों के 80 लोग हैं और ये सभी धोबी समाज से आते हैं. इन सभी का मुजफ्फरनगर के बघरा ब्लॉक के योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर ने गंगाजल से शुद्धीकरण कराया गया. गायत्री मंत्र का उच्चारण किया. इसके साथ ही सभी लोगों ने गले में जनेऊ धारण किया. जिसके बाद सभी लोगों ने यज्ञ में आहूति डाल कर इस्लाम से हिंदू धर्म में वापसी की. ये सभी लोग रामपुर जिले के रहने वाले हैं.

हिंदू धर्म में वापसी के बाद इन लोगों ने सपा नेता आजम खान (Azam Khan)  के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. इन धोबी समाज के लोगों का कहना है कि करीब 12 साल पहले आजम खान ने इनका जबरन घर्मपरिवर्तन कर दिया था. इतना ही नहीं इन लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि आजम खान के गुर्गों ने उनका हिंदू (Hindu) से मुस्लिम (Muslim) में धर्म परिवर्तन कराने के बाद उनकी जमीन भी हड़प ली. जिससे परेशान होकर इन लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की है.

इमराना से कविता बनी महिला ने क्या कहा

इन्ही लोगों में से एक महिला जो इमराना से कविता बनी है. उसने आजम खान पर आरोप लगाया है कि 12 साल पहले हम पर आजम खान के आदमियों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था. उस समय कई वादे किए गए. लेकिन, हमारे साथ कुछ भी अच्छा नहीं हुआ. हमारी जमीन छीन ली गई. इसके अलावा ने महिला ने बताया कि मेरा पहले नाम कविता ही था. 12 साल पहले मुझे हरजाना बना दिया गया. दबाव के कारण हमें फैसला लेना पड़ा. आजम खान के कारण लाखों लोग परेशान हुए. लोगों को सताने के कारण आजम को जेल जाना पड़ा. अब हम अपने धर्म में वापसी कर खुश हैं.

ये भी पढ़ें-  Himachal Pradesh: मंत्री बनने की रेस में शामिल विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, घरेलू हिंसा मामले में बढ़ी मुश्किलें

रामपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव के बाद ये बड़ा मामला सामने आया है. जिसके बाद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ सकती है. रामपुम उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी और आजम को हराकर जीत हासिल की थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago