वायरल वीडियो (फोटो- Screen grab)
Tawang Clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों और भारतीय सेना के बीच झड़प हुई थी. इस रिपोर्ट के आने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनको 9 दिसंबर की घटना से जोड़ा जा रहा है. इस बीच एक और वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही चीनी सैनिक तारबंदी तोड़कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हैं, मुस्तैद भारतीय जवान उन्हें रोकते हैं.
भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते चीनी सैनिकों पर भारतीय सेना के जवान भारतीय सैनिक डंडे बरसाते हैं जिनके चीनी सैनिक उल्टे पांव भाग खड़े होते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 9 दिसंबर का है जब चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प हुई थी. भारत एक्सप्रेस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 300 चीनी सैनिक एक पोस्ट की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भारतीय जवान पूरी तरह तैयार थे. भारतीय सैनिकों ने चीन की पीएलए के मंसूबों को नाकाम करते हुए न केवल उन्हें रोका बल्कि वहां से उन्हें खदेड़ दिया. सूत्रों के मुताबिक, इस झड़प में भारत से ज्यादा चीन के सैनिक घायल हुए हैं. वहीं, झड़प के बाद दोनों तरफ के जवान इलाके से पीछे हट गए. चीनी पीएलए सैनिकों की संख्या लगभग 300 थी जो भारी तैयारी के साथ आए थे, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सामना करने के लिए भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार होंगे.
ये भी पढ़ें: Tawang Face Off: तवांग में जहां हुई थी भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प, वहां की सैटेलाइट इमेज आई सामने
वहीं, इस मामले पर राजनीति भी गरमाई हुई है. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने तवांग झड़प पर सरकार से जवाब मांगा. विपक्ष ने कहा कि सरकार बताए कि तवांग क्या हालात हैं. इसके बाद तवांग में हुए झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि 09 दिसंबर 2022 को PLA गुट ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में, LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया. चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने मजबूती के साथ सामना किया. इस झड़प में हाथापाई हुई.
दूसरी तरफ, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान चीन ने भारत की हजारों हेक्टेयर भूमि हड़प ली थी. वहीं, अबकी तवांग में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों ने अदम्य वीरता का प्रदर्शन करते हुए उन्हें कुछ ही घंटों में बाहर खदेड़ दिया.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…