देश

पंजाब : अबोहर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर कारोबारी की हत्‍या

पंजाब में फाजिल्का के अबोहर में सोमवार सुबह एक कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. तीन बदमाशों ने व्यवसायी और वीयरवैल शोरूम के संचालक जगत वर्मा के भाई संजय वर्मा पर शोरूम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. शोरूम के कर्मचारियों ने घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों में रोष है.

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी संजय वर्मा सुबह अपनी कार से शोरूम पहुंचे. गाड़ी से उतरते ही पैदल आ रहे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए. आसपास एकत्र हुए लोगों और शोरूम के कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई.

इधर, सूचना मिलते ही एसएसपी गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh), एसपीडी बलकार सिंह (Balkar Singh), एसपीएच मुख्तयार सिंह (Mukhtiyar Singh) ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि उनकी कार पर करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई. चार खोखे कार के शीशे पर और चार बाहर गिरे हुए मिले. जांच पड़ताल के दौरान एक लावारिस बाइक भी शोरूम से कुछ दूरी पर सरकारी अस्पताल की तरफ जाने वाली संकरी गली में मिली, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह बाइक हमलावरों की ही है.

घटना की सूचना फैलते ही पूरे शहर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई और उनमें रोष है. पूर्व विधायक अरुण नारंग, विधायक संदीप जाखड़, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा, राकेश कलानी सहित अन्य व्यापारी अनिल नागौरी शोरूम के बाहर पहुंच गए और घटना पर शोक जताया. इस घटना के रोष स्वरूप सोमवार को आसपास का पूरा बाजार बंद रहा.

आईएएनएस

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

33 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

50 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago