Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने खेला खूनी खेल, साथी पुलिसकर्मी को मारी 11 गोलियां, विभाग में मचा हड़कंप

बिहार के बेतिया पुलिस लाइन से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक सिपाही (Constable) ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

Constable

सिपाही ने साथी पुलिसकर्मी को उतारा मौत के घाट

बिहार के बेतिया पुलिस लाइन से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक सिपाही (Constable) ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी सिपाही परमजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Constable ने मारी 11 गोलियां

पुलिस लाइन गोलियों की गूंज से दहल उठा. सिपाही (Constable) परमजीत ने अपनी इंसास राइफल से एक के बाद एक कुल 11 गोलियां सोनू कुमार पर दाग दीं. पूरी पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई.

आरोपी सिपाही गिरफ्तार

हमलावर सिपाही (Constable) परमजीत वारदात के बाद इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया, जिसे काबू में लाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल उससे मुफस्सिल थाना में एसडीपीओ विवेक दीप पूछताछ कर रहे हैं.

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी. पुलिस बैरक में फिलहाल मृतक सिपाही सोनू कुमार का शव पड़ा है, जिसकी जांच जारी है.

दोनों सिपाही के बीच चल रहा था विवाद

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था, जो इस दर्दनाक घटना का कारण बना. बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन पहले ही सिकटा थाने से बेतिया पुलिस लाइन में स्थानांतरित हुए थे और एक ही यूनिट में तैनात थे.

यह भी पढ़ें- Mustafabad Building Collapse: मुस्तफाबाद हादसे पर बोलीं CM रेखा गुप्ता- अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं

डीआईजी हरकिशोर राय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों सिपाहियों (Constable) के बीच पुराना विवाद था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital