Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mustafabad Building Collapse: मुस्तफाबाद हादसे पर बोलीं CM रेखा गुप्ता- अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं

मुस्तफाबाद हादसे के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर सख्ती का ऐलान किया. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और कमजोर इमारतों की पहचान कर त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए.

Rekha Gupta
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध और कमजोर इमारतों के निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों, ठेकेदारों और बिल्डरों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

उन्होंने शहर में ऐसी सभी इमारतों को चिह्नित कर उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की बात कहीं. सीएम गुप्ता का यह बयान मुस्तफाबाद में एक इमारत गिरने की दुखद घटना के बाद आया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई.

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सीएम गुप्ता ने कहा, “यह बेहद चिंताजनक है कि नियमों की अनदेखी कर कमजोर इमारतों का निर्माण किया जा रहा है. ऐसी इमारतों के निर्माण में शामिल अधिकारियों को दंडित करना आवश्यक है. ठेकेदारों और बिल्डरों को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. पूरे शहर में ऐसी इमारतों को अधिसूचित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. यह दुखद है कि ऐसी घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा.”

इससे पहले, सीएम रेखा गुप्‍ता ने मुस्तफाबाद में तड़के हुई इमारत ढहने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. इस हादसे में चार लोगों की मौत ने दिल्ली में अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के गंभीर मुद्दे को फिर से उजागर किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम गुप्ता ने लिखा, “मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दुखद घटना से मन बहुत दुखी है. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. डीडीएमए, एनडीआरएफ, डीएफएस और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं. घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है. मृतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.”

सीएम रेखा गुप्ता ने साफ किया कि दिल्ली सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है. उन्होंने जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ घायलों के इलाज पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest