Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: द्वारका में अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर लगी भीषण आग, पिता और दो बच्चों ने लगाई छलांग, तीनों की मौत

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में स्थित एक अपार्टमेंट की सातवें फ्लोर पर आज सुबह भीषण आग (fire) लग गई. जिसके बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई.

fire

दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-13 में स्थित अपार्टमेंट लगी आग.

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में स्थित एक अपार्टमेंट की सातवें फ्लोर पर आज सुबह भीषण आग (fire) लग गई. जिसके बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच एक पिता अपने दो बच्चों के साथ अपार्टमेंट से नीचे छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई.

जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूदे

मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. हालांकि इस दौरान अपार्टमेंट में मौजूद एक व्यक्ति जान बचाने के लिए अपने दो बच्चों के साथ बिल्डिंग से नीचे कूद गया. कूदने से तीनों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- ED की केरल में बड़ी कार्रवाई: पिरामिड स्कीम के जरिए निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में 6 स्थानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज जब्त

बताया जा रहा है कि दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. बाद में उनके पिता यश यादव, उम्र 35 साल, ने भी बालकनी से छलांग लगा दी. उन्हें IGI अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital