देश

दिल्ली के शाहदरा में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, छह को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली के शाहदरा (Shahdara) जिले के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में मंगलवार की देर रात एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. सूचना पर दमकल की कई गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मृतकों की पहचान तनवीर और नुसरत के रूप में की गई है. इसके साथ ही घायलों की पहचान फैजल और आसिफ के रूप में हुई है.

छह लोगों को सुरक्षित बचाया गया

शाहदरा (Shahdara) डीसीपी प्रशांत गौतम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुराने गोविंदपुरा की बंद गली के एक घर में देर रात अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर घर के अंदर फंसे छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

डीसीपी ने आगे बताया कि बुरी तरह से झुलसे चार लोगों को डॉ.हेडगेवार अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां पर दो घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि फैजल और आसिफ का अभी भी इलाज चल रहा है. उन्होंने आगे बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- मानसून सत्र 2025: संसद में विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार को घेरने के मूड में कांग्रेस

वहीं इस घटना को लेकर फायर विभाग ने बताया कि एक घर में आग लगने की सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना में दो लोगों की मौत हुई है. आग किन वजहों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है.

Shailendra Verma

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

12 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

26 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

27 minutes ago