Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के शाहदरा में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, छह को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली के शाहदरा (Shahdara) जिले के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में मंगलवार की देर रात एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

Shahdara

अग्निशमन अधिकारी दीपक हुड्डा.

दिल्ली के शाहदरा (Shahdara) जिले के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में मंगलवार की देर रात एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. सूचना पर दमकल की कई गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मृतकों की पहचान तनवीर और नुसरत के रूप में की गई है. इसके साथ ही घायलों की पहचान फैजल और आसिफ के रूप में हुई है.

छह लोगों को सुरक्षित बचाया गया

शाहदरा (Shahdara) डीसीपी प्रशांत गौतम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुराने गोविंदपुरा की बंद गली के एक घर में देर रात अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर घर के अंदर फंसे छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

डीसीपी ने आगे बताया कि बुरी तरह से झुलसे चार लोगों को डॉ.हेडगेवार अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां पर दो घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि फैजल और आसिफ का अभी भी इलाज चल रहा है. उन्होंने आगे बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- मानसून सत्र 2025: संसद में विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार को घेरने के मूड में कांग्रेस

वहीं इस घटना को लेकर फायर विभाग ने बताया कि एक घर में आग लगने की सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना में दो लोगों की मौत हुई है. आग किन वजहों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital