देश

दिल्ली में शराब की नई स्क्रिप्ट तैयार, शराब नीति में बदलाव या सियासी दांव?

Delhi Drinking Age: दिल्ली सरकार शराब नीति में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. अभी की नियमो की माने तो बीयर पीने की उम्र 25 साल है लेकिन अब इसे घटाकर 21 साल करने पर विचार हो रहा है. ये नियम इस लिए बनाए जा रहे हैं ताकि नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे पड़ोसी शहरों के बराबर लाया जा सके. अधिकारियों का मानना है कि उम्र की समानता से ब्लैक मार्केट पर लगाम लगेगी और राजस्व भी बढ़ेगा.

प्रस्ताव पर हाई लेवल बैठक

इस प्रस्ताव पर हाल ही में एक हाई लेवल बैठक हुई जिसमें लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, गृह मंत्री आशीष सूद और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. बैठक में शराब की दुकानों के संचालन के लिए हाइब्रिड मॉडल पर भी चर्चा हुई जिसमें सरकारी दुकानों के साथ प्राइवेट दुकानों को भी शामिल किया जाएगा. ये भी बता दें, फिलहाल दिल्ली में केवल सरकारी शराब की दुकानें हैं.

क्यों करना पड़ रहा है बदलाव?

दिल्ली आबकारी अधिनियम 2009 के तहत शराब पीने की उम्र का उल्लंघन दंडनीय है. नई नीति का मसौदा तैयार किया जा रहा है जिसमें कई स्ट्रक्चरल बदलावों पर विचार किया जा रहा है. खास बात यह है कि सरकार प्रीमियम नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स की उपलब्धता बढ़ाने पर भी काम कर रही है. अभी कई ब्रांड दिल्ली में उपलब्ध नहीं हैं या उनकी सप्लाई सीमित है. यही कारण है कि जिससे ग्राहक हरियाणा और यूपी की ओर रुख करते हैं.

इसे भी पढ़ें-बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो दिन पहले राजद नेता की हत्या, अब RJD विधायक के…

गौरतलब है कि 2022 में आम आदमी पार्टी सरकार ने प्राइवेट लाइसेंस रद्द कर दिए थे जिससे विवाद और जांच की स्थिति बन गई थी. अब मौजूदा बीजेपी सरकार उसी पुराने हाइब्रिड मॉडल को फिर से लागू करने की योजना बना रही है. इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प मिलेंगे बल्कि सरकार को भी ज्यादा आमदनी मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago