देश

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में एक स्नैचर गिरफ्तार, आरोपी से हथियार बरामद

शनिवार (7 दिसंबर) को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल नेमी चंद को गुप्त सूचना मिली कि एक स्नैचर इलाके में सक्रिय है, इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह (SHO/PS वसंत कुंज दक्षिण) के नेतृत्व और एसीपी सत्यजीत सरीन के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया. इस टीम में एसआई राहुल, एचसी पवन, एचसी अनिल और एचसी नेमी चंद शामिल थे.

जिसके बाद वसंत कुंज दक्षिण पुलिस स्टेशन की टीम ने स्नैचिंग के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया. वसंत कुंज दक्षिण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्नैचर को गिरफ्तार किया और आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल और चाकू भी बरामद किया है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घिटोरनी के 9वें एवेन्यू रोड पर छापा मारा और आरोपी मोहित उर्फ कालू उर्फ लाडला (24 वर्ष), निवासी कापसहेड़ा, दिल्ली को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से एक चोरी का मोबाइल और एक बटन वाला चाकू बरामद किया गया. आरोपी मोहित उर्फ कालू उर्फ लाडला पिता- राम भरोसे, कापसहेड़ा, दिल्ली का रहने वाला है.


ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में तकनीकी विशेषज्ञ ने आत्महत्या की, 24 पन्नों के सुसाइड नोट में पत्नी और उसके परिवार पर लगाए प्रताड़ना के आरोप


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

1 hour ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

1 hour ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

1 hour ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

2 hours ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

2 hours ago