चुनाव

Delhi Assembly Election: “मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख की जरूरत”, सीएम Atishi Singh ने जनता से लगाई आर्थिक मदद की गुहार

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. नेता अपनी जीत को लेकर जनता का समर्थन पाने के लिए तमाम वादे और दावे और कर रहे हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी की कालकाजी सीट से उम्मीदवार और दिल्ली की सीएम आतिशी सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.

क्राउड फंडिंग की अपील

आतिशी सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग की अपील की है. उन्होंने कहा कि ” मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है, जिसके लिए लोग 100 रुपये से लेकर 1000 तक की मदद कर सकते हैं.” ये पैसा वह चुनाव लड़ने में इस्तेमाल करेंगी.

लोगों ने AAP को अपना समर्थन दिया- आतिशी

सीएम आतिशी सिंह ने कहा कि लोगों ने AAP को अपना समर्थन दिया है, हमें चुनाव लड़ने के लिए चंदा दिया है. लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से हमें चुनाव लड़ने और जीतने में मदद मिली है. गरीब लोगों ने भी 10 रुपये से लेकर 100 रुपये की राशि समर्थन के तौर पर दी है. हमें पूरे देश से लोगों ने दान दिया है.

“हमने पूंजीपतियों से पैसा नहीं लिया”

मुख्यमंत्री आतिशी ने इ्स दौरान ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति सकारात्मक थी कि हमने कॉरपोरेट्स या फिर बड़े पूंजीपतियें से एक भी रुपया नहीं लिया. सबसे बड़ी समस्या यह है कि उम्मीदवार और पार्टियां दिग्गजों से फंड लेती हैं और बाद में उनके लिए काम करती हैं, जिसे वे कॉन्ट्रैक्ट के रूप में भुगतान करती हैं. इन सबके बीच अरविंद केजरीवाल ने आम जनता के लिए काम किया है, क्योंकि उन लोगों ने हमें लड़ने में मदद की है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर हम दिग्गजों से पैसा लेते तो मुफ्त पानी, बिजली,मोहल्ला क्लीनिक और बढ़िया शिक्षा नहीं दे पाते.

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, करावल नगर से कपिल मिश्रा को टिकट

5 फरवरी को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतों की गणना होगी. चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

8 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

8 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

19 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

24 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

50 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

53 minutes ago