चुनाव

“BJP को वोट देने का मतलब है सुसाइड करना”, Arvind Kejriwal बोले- भाजपा वाले एक साल में आपकी झुग्गी तोड़ देंगे

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) रविवार को शकूरपुर बस्ती स्थित झुग्गी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जैसे–जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ठीक वैसे-वैसे भाजपा का झुग्गवालों को लेकर प्रेम बढ़ता जा रहा है.

ये लोग आपकी झुग्गी को तोड़ देंगे- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि अगर दिल्ली के झुग्गीवालों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो ऐसा करके आप लोग अपनी आत्महत्या पर साइन कर दोगे. ये लोग आप लोगों को मार देंगे. ये लोग आपकी झुग्गी को तोड़ देंगे. इन लोगों ने सारी प्लानिंग कर रखी है. पिछले दस सालों में भाजपा ने तीन लाख लोगों को बेघर कर दिया है.

केजरीवाल ने अमित शाह को किया चैलेंज

‘आप’ नेता ने कहा कि आज मैं अमित शाह को चैलेंज करने वाला हूं. अमित शाह जी ने दस सालों में जितनी झुग्गीवालों को उजाड़ा है, उन सभी केस को कोर्ट से वापस ले लें. कोर्ट के अंदर एफिडेविट फाइल कर दो कि जितनी झुग्गियां तोड़ी हैं, उनको वापस बसाएंगे. आपने जिन-जिन लोगों को उजाड़ा था, उन्हें उसी जमीन पर वापस नहीं लाते, तो केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ेगा.

बीजेपी पर बोला हमला

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह अमीरों की पार्टी है. इन लोगों ने पिछले पांच-दस सालों में आज तक झुग्गीवालों की सुध नहीं ली, लेकिन अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो इनके नेता झुग्गी में जाकर सो रहे हैं. ये लोग तो झुग्गीवालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं.

Arvind Kejriwal ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गी के लोगों को बुलाया था, जहां उन्होंने मुझे चुन-चुन कर गालियां दी थीं. अमित शाह जी गृह मंत्री हैं. गृह मंत्री की अपनी एक गरिमा होती है. लेकिन, उन्होंने जिस तरह से मेरे लिए शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे हर किसी को शर्म आएगी, लेकिन मुझे अमित शाह जी से कोई द्वेष नहीं है. मैं मान-सम्मान के लिए राजनीति में नहीं आया हूं. मैं देश के मान-सम्मान के लिए राजनीति में आया हूं. लेकिन, अमित शाह जी ने जिस तरह झुग्गी के लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है, आज हम उसी झूठ का पर्दाफाश करने आए हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Assembly Election: “मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख की जरूरत”, सीएम Atishi Singh ने जनता से लगाई आर्थिक मदद की गुहार

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहीं मकान, लेकिन भाजपा के लोग यह नहीं बता रहे हैं कि किसका मकान? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जहां झुग्गी वहां इनके (भाजपा) दोस्त का मकान, जहां झुग्गी वहां बिल्डरों के मकान. जहां झुग्गी वहां झुग्गीवालों के मकान के बारे में ये लोग बात नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से भाजपा की सरकार है, लेकिन अभी तक सिर्फ 4 हजार 700 मकान ही इन लोगों ने झुग्गीवालों के लिए बनाए हैं, जबकि दिल्ली में 10 लाख झुग्गी हैं. ऐसी स्थिति में दिल्ली में 1 हजार साल झुग्गीवालों को मकान देने में लगेंगे. इन लोगों ने झुग्गी को तोड़कर लोगों को बेघर करने का प्लान बनाया है.

“भाजपा के लोग बड़े ही बेशर्म हैं”

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बड़े ही बेशर्म हैं. ये लोग झुग्गी में जाकर सो रहे थे, जबकि 27 दिसंबर को एलजी ने इस झुग्गी की जमीन का लैंड यूज चेंज कर दिया और ये लोग झुग्गी के बच्चों के साथ आकर कैरम बोर्ड खेल रहे हैं. जैसे ही चुनाव आठ फरवरी को समाप्त हो जाएंगे, ये लोग झुग्गी तोड़ देंगे. 2015 में इन लोगों ने इस झुग्गी को तोड़ने की कोशिश की थी. तब मैं मुख्यमंत्री बन चुका था, मैंने तब सभी अफसरों को बुलाकर झुग्गी नहीं तोड़ने दी थी. लेकिन, मुझे इस बात का दुख है कि उस दौरान बुलडोजर लाने की वजह से हुई अफरातफरी में छह साल की छोटी बच्ची की मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

15 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

16 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

22 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

42 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

54 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

55 minutes ago