देश

बिहार में फर्जी IPS बनकर घूम रहा था युवक, जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के जमुई में पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है. जिसने दो लाख रुपये देकर आईपीएस अधिकारी बना था. जिले की सिकंदरा थाना की पुलिस ने फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है. पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाली बात बताई. अब जमुई पुलिस ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने में जुट गई है, जो पैसों की ठगी कर आईपीएस बना देती है.

जमुई पुलिस ने जिस फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है उसका नाम मिथिलेश कुमार है, जो लखीसराय जिला के हलसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक शख्स आईपीएस की वर्दी पहनकर अपने घर से महंगी बाइक से निकला. इस दौरान वह सिकंदरा चौक पर किसी काम से रुका, तभी उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों को मिथिलेश का वेशभूषा देखकर अटपटा लगा. इसी दौरान किसी ने सिकंदरा पुलिस को इसकी जानकारी दे दी.

सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और मिथिलेश को दबोच लिया. पुलिस गिरफ्तार शख्स से पूछताछ करने में जुटी हुई है. शुरुआती पूछताछ में मिथिलेश ने जो बात बताई, वो काफी गंभीर हैं. गिरफ्तार फर्जी आईपीएस ने पुलिस को बताया कि खैरा इलाके के मनोज सिंह नाम के शख्स ने उसे पुलिस में नौकरी लगाने की बात कही थी और इसके एवज में उससे 2.30 लाख रुपये की मांग की गई थी. जिसके बाद मिथिलेश ने अपने मामा से पैसे लेकर मनोज को दिया, ताकि पुलिस में उसकी नौकरी लग जाए.

गिरफ्तार शख्स ने बताया की दो लाख रुपये लेने के बाद मनोज सिंह ने उसके शरीर की नाप ली और उसके अगले दिन बुलाकर आईपीएस की वर्दी, बैच और पिस्टल दिया. वह वर्दी पहनकर अपने घर आ गया और मां से आशीर्वाद लेकर वापस मनोज सिंह ने मिलने के लिए निकल पड़ा लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

इस घटना को लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि एक युवक को फर्जी आईपीएस की वर्दी में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. अगर युवक ने सही में दो लाख रुपये देकर फर्जी आईपीएस की वर्दी ली है, तो जमुई पुलिस के लिए उस गिरोह का भंडाफोड़ करने की बड़ी चुनौती होगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली महिला आयोग की नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला: सुनवाई 1 अक्टूबर तक के लिए टली

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago