वीडियो से लिया गया ग्रैब
Meerut News: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जांच शुरू कर दी है, जिसमें लड़कों का एक ग्रुप राष्ट्रगान का अपमान करता नजर आ रहा है. लड़के छत पर साउंड सिस्टम लगाकर राष्ट्रगान को सलामी देते हुए शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहे हैं. कुछ सेकंड सलामी देने के बाद युवक अपनी जैकेट पकड़कर राष्ट्रगान के बीच में ही डांस करते वीडियो में नजर आ रहे हैं. जाहिर तौर पर यह वीडियो गणतंत्र दिवस पर बनाया गया था और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
घटना मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र ईदगाह की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक पहले सावधान मुद्रा में खड़ा है और तेज ध्वनि से राष्ट्रगान जन गण मन बज रहा है. पहले तो युवक ठीक से खड़ा रहता है, इसके बाद वह अश्लील नृत्य करने लगता है. उसके साथ मौजूद अन्य युवक भी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हिंदू समाजसेवियों ने विरोध शुरू कर दिया है.
बताया जा रहा है कि समाजसेवियों ने थाने में धरना दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में अदनान नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस मामले में एक आरोपी राहुल फरार है. यह घटना गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की बताई जा रही है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है. कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…
मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…
सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…
2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…