देश

Weather Update: उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, इन जगहों पर हल्की बारिश की संभावना

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रही है. कई जगहों पर हल्की बारिश तो कई जगहों पर ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है. राजधानी में भी तेज हवाओं ने मौसम को खराब कर रखा है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शुक्रवार (27 जनवरी) का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तपमान 21 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि इस महीने का सबसे अधिक तापमान था.

मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इस बीच, 29 और 30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है. 28 और 29 जनवरी को राजस्थान में बारिश होने के आसार है. इसके साथ ही 29 जनवरी को दिल्ली में भी इसी तरह के मौसम की स्थिति रहने वाली है. वहीं, दिल्ली में आज भी तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही धूप निकलने की भी संभावनाएं है.

इन राज्यों में पड़ सकते हैं ओले

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 29 जनवरी तक कई हिस्सों में ओले पड़ने की भी संभावना है. 29 और 30 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलेगी. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में आज 3 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरवाट की संभावना है. उसके बाद दो दिनों के दौरान तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें-     Meerut News: राष्ट्रगान पर युवक ने किया अश्लील नृत्य, गिरफ्तार, वीडियो वायरल

शीतलहर से बढ़ेगी ठंड

28 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान है. अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी सर्दी का एक राउंड आना बाकी है. पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद ठंडी हवाएं मैदानी भागों की ओर जब जाएंगी तो एक बार फिर सर्दी का अहसास होगा. 30-31 जनवरी से राज्य में सर्दी का अहसास बढ़ने का अनुमान है. माना जा रहा है कि अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मगर शीतलहर के आसार बनने की उम्मीद कम है. मगर इतना तो तय है कि अभी ठंड से मुक्ति मिलने वाली नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

13 minutes ago