Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Meerut News: राष्ट्रगान पर युवक ने किया अश्लील नृत्य, गिरफ्तार, वीडियो वायरल

Meerut News: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Meerut News

वीडियो से लिया गया ग्रैब

Edited by Nitish Pandey

Meerut News: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जांच शुरू कर दी है, जिसमें लड़कों का एक ग्रुप राष्ट्रगान का अपमान करता नजर आ रहा है. लड़के छत पर साउंड सिस्टम लगाकर राष्ट्रगान को सलामी देते हुए शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहे हैं. कुछ सेकंड सलामी देने के बाद युवक अपनी जैकेट पकड़कर राष्ट्रगान के बीच में ही डांस करते वीडियो में नजर आ रहे हैं. जाहिर तौर पर यह वीडियो गणतंत्र दिवस पर बनाया गया था और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

घटना मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र ईदगाह की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक पहले सावधान मुद्रा में खड़ा है और तेज ध्वनि से राष्ट्रगान जन गण मन बज रहा है. पहले तो युवक ठीक से खड़ा रहता है, इसके बाद वह अश्लील नृत्य करने लगता है. उसके साथ मौजूद अन्य युवक भी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हिंदू समाजसेवियों ने विरोध शुरू कर दिया है.

एक आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि समाजसेवियों ने थाने में धरना दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में अदनान नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस मामले में एक आरोपी राहुल फरार है. यह घटना गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: BBC Documentary: JNU, जामिया और आम्बेडकर के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पुलिस ने 4 छात्रों को हिरासत में लिया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है. कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital