मौसम समाचार
Cyclone Arnab Weather Update: देश के एक बड़े हिस्से में मानसूनी गतिविधियों और बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम (चक्रवात ‘अर्नब’) के असर से मौसम के तेवर बेहद आक्रामक हो गए हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत देश के 23 से अधिक राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और लैंडस्लाइड की चेतावनियों के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कई संवेदनशील इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए एहतियात बरतने की अपील की है.
चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चली हैं. दक्षिण और पश्चिम ओडिशा के निचले तथा लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों से करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है. सुरक्षा कारणों से मलकानगिरी और अन्य प्रभावित जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों और पुलों पर आवाजाही रोक दी गई है, साथ ही कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. समुद्र में उथल-पुथल को देखते हुए मछुआरों को तटों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather)में पिछले 40 घंटों से अधिक समय से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में शनिवार को स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: सिल्वर से शनिवार की शुरुआत, पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मिला मेडल; देखें Asian Games 2026 की टैली
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम (Uttarakhand Weather) ने विकराल रूप ले लिया है. नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जैसे जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं.
लगातार जारी इस बारिश और तेज हवाओं (जो 40 से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं) ने अन्नदाताओं की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को इससे भारी नुकसान की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से बचें.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…