Asian Games 2026: भारतीय एथलेटिक्स जगत के लिए एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन की शुरुआत बेहद ऐतिहासिक हुई है. भारत के स्टार डिस्टेंस रनर सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन स्पर्धा में अपने अदम्य साहस और बेहतरीन स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए शानदार सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.
सावन बरवाल की इस बड़ी सफलता ने एशियन गेम्स की इस कठिन स्पर्धा में देश के मेडल जीतने के 44 साल लंबे सूखे को समाप्त कर दिया है. खास बात यह है कि यह विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय पुरुष एथलीट का पहला मैराथन मेडल है.
नागोया में स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे शुरू हुई इस मैराथन में भारत के सावन बरवाल और कार्तिक करकेरा सहित कुल 19 धावक उतरे थे. रेस की शुरुआत से ही सावन बरवाल ने लीडिंग ग्रुप में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. जैसे-जैसे किलोमीटर बीतते गए, मुकाबला और कड़ा होता गया.
आधे रास्ते तक बरवाल दूसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की कर चुके थे. रेस के अंतिम चरणों में वह जापान के शीर्ष धावक इचिताका यामाशिता को कड़ी टक्कर दे रहे थे. जापानी धावक ने हालांकि बढ़त बना ली थी, लेकिन बरवाल ने अपनी गति और मानसिक दृढ़ता को बनाए रखते हुए दूसरा स्थान सुरक्षित रखा और सिल्वर मेडल अपने देश के नाम कर दिया. रेस में भाग ले रहे दूसरे भारतीय धावक कार्तिक करकेरा 2:22:41 का समय निकालकर 17वें स्थान पर रहे.
एशियन गेम्स के इतिहास में मैराथन स्पर्धा में भारत का यह चौथा पदक है. इससे पहले छोटा सिंह ने 1951 के पहले एशियन गेम्स में गोल्ड और सूरत सिंह माथुर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जबकि होसुर कुक्कप्पा सीतारण ने 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में देश के लिए ब्रॉन्ज जीता था. अब 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीतकर इस सुनहरे पन्ने में एक नया अध्याय जोड़ दिया है.
इस शानदार रजत पदक के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल मेडलों की संख्या 24 पहुंच गई है, जिसमें 2 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. एशियन गेम्स 2026 से जुड़ी तमाम अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…