Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर से दक्षिण तक अलर्ट: 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी, आपके राज्य में 24 घंटे कितने खतरनाक?

Cyclone Arnab Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और चक्रवात ‘अर्नब’ के असर के साथ-साथ सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण देश के 23 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का दौर जारी है. जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Weather

मौसम समाचार

Cyclone Arnab Weather Update: देश के एक बड़े हिस्से में मानसूनी गतिविधियों और बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम (चक्रवात ‘अर्नब’) के असर से मौसम के तेवर बेहद आक्रामक हो गए हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत देश के 23 से अधिक राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और लैंडस्लाइड की चेतावनियों के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कई संवेदनशील इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए एहतियात बरतने की अपील की है.

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात का असर

चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चली हैं. दक्षिण और पश्चिम ओडिशा के निचले तथा लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों से करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है. सुरक्षा कारणों से मलकानगिरी और अन्य प्रभावित जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों और पुलों पर आवाजाही रोक दी गई है, साथ ही कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. समुद्र में उथल-पुथल को देखते हुए मछुआरों को तटों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आफत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather)में पिछले 40 घंटों से अधिक समय से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में शनिवार को स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: सिल्वर से शनिवार की शुरुआत, पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मिला मेडल; देखें Asian Games 2026 की टैली

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम (Uttarakhand Weather) ने विकराल रूप ले लिया है. नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जैसे जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं.

किसानों की बढ़ी चिंता (Weather Update For Farmers)

लगातार जारी इस बारिश और तेज हवाओं (जो 40 से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं) ने अन्नदाताओं की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को इससे भारी नुकसान की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से बचें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital