देश

14 घंटे में टूटेगा कुदरत का कहर! 85 की स्पीड से चक्रवाती तूफान और 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश में मानसून की विदाई से ठीक पहले मौसम विभाग (IMD) ने बेहद आक्रामक और डरावना अलर्ट जारी किया है. दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने ‘डीप डिप्रेशन’ और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण देश के 19 राज्यों में अगले 14 घंटों के भीतर कुदरत का भयंकर तांडव देखने को मिल सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा, जिससे पेड़ों के टूटने और तबाही की आशंका जताई गई है.

19 राज्यों में प्रचंड बारिश और तूफान का रेड अलर्ट(Aaj Ka Mausam)

मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के 19 राज्यों—यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और असम में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

5 से अधिक राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि (Hailstorm) की आफत आ सकती है. किसानों और मछुआरों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सख्त हिदायत दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में तूफानी हवाओं संग बरसेगी आफत(Delhi Weather Update)

दिल्ली-एनसीआर में 40 से 50 किमी/घंटे की हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री तक आ सकता है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, बहराइच और कानपुर समेत 20 से अधिक जिलों में 75 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश होगी.

वहीं बिहार के पटना, भोजपुर, सिवान, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 19 जिलों में 65 किमी/घंटे की रफ्तार से चक्रवाती हवाएं चलेंगी और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.

देश के प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (27 सितंबर) न्यूनतम तापमान (27 सितंबर)
दिल्ली 30°C 22°C
मुंबई 32°C 26°C
चेन्नई 34°C 27°C
कोलकाता 33°C 26°C
लखनऊ 26°C 22°C
पटना 31°C 24°C
रांची 28°C 21°C
भोपाल 31°C 22°C
जयपुर 34°C 23°C
शिमला 22°C 24°C
नैनीताल 17°C 16°C

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतर(Weather Update September 2026)

पहाड़ी राज्यों में मौसम बेहद खतरनाक रूप धारण कर चुका है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश और हिमाचल के शिमला, कुल्लू, मनाली समेत जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की चेतावनी जारी की गई है.

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता व दार्जिलिंग में 70 किमी/घंटे की स्पीड से तूफानी आंधी चलेगी, जबकि झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद में बारिश के साथ 45 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

ये भी पढ़ें- Bank Strike के बीच राहत की खबर: रविवार को खुलेंगे बैंक, जानिए अब कितने दिन रहेंगे बंद?

मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिण भारत के हाल क्या?

डीप डिप्रेशन के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के कारण मध्य प्रदेश के भोपाल, सागर, छतरपुर व विदिशा में 60 किमी/घंटे की आंधी के साथ भारी बारिश होगी. राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और कोटा में भी तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के तटीय इलाकों में लगातार 48 घंटे तक आफत की बारिश और तूफानी प्रहार जारी रहने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

1 minute ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago