दुनिया

‘दोस्ती और आतंकवाद एक साथ नहीं…!’ यूएन के मंच से जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर रगड़ा

अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की बची-कुची अंतरराष्ट्रीय इज्जत की धज्जियां उड़ा दी हैं. शनिवार (26 सितंबर, 2026) की रात भारतीय समयानुसार दिए गए अपने ऐतिहासिक संबोधन (S Jaishankar UNGA Speech 2026) में जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को ऐसा धोया कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.

इस दौरान विदेश मंत्री ने साफ और सख्त लहजे में चेतावनी दी कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी रक्षा करने के अपने अधिकार का पूरा इस्तेमाल करेगा और सीमा पार से दहशतगर्दी फैलाने वाले देशों को दुनिया के सामने घुटनों पर लाकर रहेगा.

आतंकवाद फैलाने वालों की खोली पोल(S Jaishankar UNGA Speech 2026)

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने भाषण की शुरुआत में ही पाकिस्तान की नीयत पर सीधा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद हमेशा से दुनिया की शांति के लिए बड़ा खतरा रहा है, लेकिन जब कोई देश अपनी सरकारी नीति के तहत सीमा पार हमलों को अंजाम देने के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो यह पूरी वैश्विक व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर युद्ध जैसा खतरा बन जाता है. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद की नर्सरी चलाने वाली ऐसी सरकारों और उनके आकाओं को बेनकाब करके कठघरे में खड़ा किया जाएगा.

 

PAk की चालबाज़ियों का किया कचरा

पाकिस्तानी हुक्मरानों द्वारा यूएन में तथ्यों को मरोड़कर पेश करने की आदत पर करारा प्रहार करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद को लगातार खाद-पानी देने वाले एक देश ने इस पवित्र महासभा के सामने सफेद झूठ बोला और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया. जयशंकर ने बेबाक अंदाज में कहा कि पाकिस्तान जिस तरह आतंकवाद को ‘नॉर्मलाइज’ (सामान्य) करने और उसके खौफनाक नतीजों से बचने की कोशिश कर रहा है, भारत ऐसा कभी होने नहीं देगा.

भारत ने दुनिया को सुनाया दोटूक संदेश

विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को इशारों-इशारों में अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवाद को अंजाम देने वाले देश को अपना रवैया हर हाल में बदलना ही होगा. जयशंकर ने दोटूक शब्दों में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तरह ही भारत के पास अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का पूरा अधिकार है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो भारत अपनी रक्षा के अधिकार (Right to Self-Defense) का इस्तेमाल करते हुए आतंकियों और उनके आकाओं का नामोनिशान मिटा देगा.

‘दोस्ती और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते’

पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ बातचीत और सद्भावना का ढोंग रचे जाने पर जयशंकर ने पानी फेर दिया. उन्होंने कहा, “दोस्ती, शांति और सद्भावना कभी भी आतंकवाद के साथ अस्तित्व में नहीं रह सकतीं.” जयशंकर के इस बयान ने साफ कर दिया कि जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन से चलने वाले आतंकी कारखानों (जैसे लश्कर और जैश) को पूरी तरह नष्ट नहीं कर देता, तब तक उसके साथ किसी भी तरह के रिश्ते या बातचीत का सवाल ही पैदा नहीं होता.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

8 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

34 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

45 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

57 minutes ago