देश

मार्च की गर्मी पर फिरेगा पानी, एक साथ एक्टिव हुए 2 ‘पश्चिमी विक्षोभ’; दिल्ली से बिहार तक 22 राज्यों में बारिश और ओलों का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 26 March 2026: मार्च का आखिरी हफ्ता चल रहा है और आमतौर पर इन दिनों हम पंखे की स्पीड बढ़ाने लगते हैं, लेकिन इस बार कुदरत का इरादा कुछ और ही है. अगर आप सोच रहे थे कि अब गर्मी अपने तेवर दिखाएगी, तो जरा रुकिए. मौसम विभाग (IMD) ने एक ऐसी चेतावनी जारी की है जिसने सबको चौंका दिया है. एक नहीं, बल्कि दो-दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) एक साथ एक्टिव हो रहे हैं, जिसका असर देश के 22 राज्यों पर पड़ने वाला है.

अगले कुछ दिनों में आपको कहीं धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ेगा, तो कहीं झमाझम बारिश और ओलावृष्टि पारे को नीचे गिरा देगी. आइए जानते हैं मौसम का पूरा हाल.

दिल्ली-NCR: गर्मी पर लगेगा ‘ब्रेक’

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से धूप काफी तेज थी, लेकिन आज यानी 26 मार्च से इस तपिश पर लगाम लगने वाली है. आज दोपहर या शाम तक दिल्ली-एनसीआर में काले बादल डेरा जमा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी की पूरी संभावना है. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी जो मौसम को खुशनुमा बना देंगी.

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 29 और 30 मार्च को दिल्ली में 70 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से आंधी चल सकती है. यानी आने वाला संडे और मंडे काफी हलचल भरा रहने वाला है.

उत्तर प्रदेश: 31 मार्च तक ‘वेदर अलर्ट’

यूपी वालों के लिए गर्मी को फिलहाल छुट्टी पर भेज दिया गया है. राज्य में आज से लेकर 31 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा.
27 मार्च के लिए पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ है. 28 मार्च को मौसम थोड़ा साफ रह सकता है.
वहीं, 29 से 31 मार्च तक एक नया सिस्टम फिर से एक्टिव होगा, जिससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में फिर से बादल बरसेंगे और ओले भी गिर सकते हैं.

बिहार: सबसे ज्यादा असर

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे तगड़ा असर देखने को मिल रहा है. कल यानी 27 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि (Hailstorm) और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. किसानों के लिए यह समय थोड़ा चिंताजनक है. कृषि विभाग ने सलाह दी है कि अगर फसल तैयार है, तो उसे काटकर तुरंत सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दें. ओलों से बचने के लिए ‘हेल नेट’ का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहेगा.

छत्तीसगढ़: गर्मी के बाद बारिश का ‘मजा’

छत्तीसगढ़ में फिलहाल पारा थोड़ा ऊपर चढ़ रहा है. राजनांदगांव में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि अंबिकापुर अभी भी 16.7 डिग्री के साथ ठंडा बना हुआ है. अगले 48 घंटों में यहां गर्मी थोड़ी बढ़ेगी, लेकिन उसके बाद द्रोणिका (Trough Line) के असर से मौसम पलटी मारेगा. रायपुर समेत कई जिलों में 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा मंडरा रहा है.

पूर्वोत्तर भारत: भारी बारिश का दौर

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में तो जैसे मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है. यहां 29 मार्च तक भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (Landslides) का भी खतरा बना रहता है, इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मध्य और दक्षिण भारत का हाल

सिर्फ उत्तर ही नहीं, बल्कि मध्य भारत के विदर्भ और मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश के आसार हैं. तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे दक्षिण के राज्यों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, तटीय महाराष्ट्र और केरल के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी (Humid Weather) लोगों को परेशान कर सकती है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का जलवा कायम, फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; फीकी पड़ी ट्रंप की चमक

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

7 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

10 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

23 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

33 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

46 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

48 minutes ago