देश

आप विधायक दल की बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष को लेकर फैसला संभव

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी विधानसभा सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है. यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में दोपहर करीब 1 बजे होगी. बैठक के दौरान दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता को लेकर फैसला लिया जा सकता है. वहीं, शनिवार को ‘आप’ ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अधिकारियों के विभागों के बारे में पता नहीं है तो सरकार कैसे चलाएंगी?

आप ने मुख्यमंत्री की पोस्ट की शेयर

आप ने एक्स पर मुख्यमंत्री की पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. आप ने कहा कि सीएम गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों को पीडब्ल्यूडी अधिकारी बताया और अब उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी है.

पूर्व सीएम आतिशी ने दिल्ली की CM को लिखा पत्र

पूर्व सीएम आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कहा, “बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 20 फरवरी को हुई थी, लेकिन महिलाओं के लिए 2,500 रुपये प्रति माह की योजना पारित नहीं हुई. दिल्ली की माताओं और बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा किया था और अब वे ठगा हुआ महसूस कर रही हैं.” आतिशी ने आगे अपने पत्र में लिखा है, “आप विधायक दल आपसे मिलना चाहता है और इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है.”

यह भी पढ़ें: अयोध्या में खास अनुष्ठान… साधु-संतों ने टीम इंडिया की जीत के लिए किया हवन, देश भर से दुआओं का दौर जारी

24 फरवरी से होगी शुरू

बता दें, नई 70 सदस्यीय विधानसभा की पहली बैठक अध्यक्ष के चुनाव और नव नियुक्त विधायकों को शपथ दिलाने के लिए 24 फरवरी से शुरू होगी. तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान कैग रिपोर्ट सदन के पटल पर रखे जाने की उम्मीद है. गांधी नगर विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया.

भाजपा ने अगला विधानसभा अध्यक्ष किया नामित

वहीं, तीन बार के विधायक और तीन बार पार्षद रहे विजेंद्र गुप्ता को भाजपा ने अगला विधानसभा अध्यक्ष नामित किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र 24, 25 और 27 फरवरी को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

3 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

5 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

35 minutes ago

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

1 hour ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

1 hour ago