Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अयोध्या में खास अनुष्ठान… साधु-संतों ने टीम इंडिया की जीत के लिए किया हवन, देश भर से दुआओं का दौर जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है.

Ayodhya

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी साधु-संतों ने भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष अनुष्ठान किया. उन्होंने आदित्य हृदय स्तोत्र और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कर हवन-पूजन किया और भगवान से टीम इंडिया की विजय की कामना की.

संतों ने की भारत की जीत की प्रार्थना

अयोध्या के प्रसिद्ध संत सीताराम दास महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा,

“आज भारत और पाकिस्तान के बीच बेहद अहम क्रिकेट मुकाबला है. हमने भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष हवन किया है और हमें विश्वास है कि टीम इंडिया यह मैच जीतकर देश का नाम रोशन करेगी.”

वहीं, करपात्री महाराज ने भी टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा,

“यह मैच भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसी कारण हमने मां बगलामुखी और सूर्यदेव से प्रार्थना की है कि टीम इंडिया को जीत का आशीर्वाद मिले. हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करेंगे.”

देशभर में हो रही हैं प्रार्थनाएं

अयोध्या ही नहीं, पूरे देश में भारतीय क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं. खासतौर पर 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार आज भी भारतीय प्रशंसकों के मन में ताजा है. उस समय लीग मैच में पाकिस्तान को हराने के बावजूद भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया आठ साल पुरानी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी.


इसे भी पढ़ें- Ind Vs Pak: भारत के साथ मुकाबले से पहले पनपा नया विवाद, पाक ने मांगा ICC से स्पष्टीकरण


टीम इंडिया और पाकिस्तान का मौजूदा प्रदर्शन

  • इस टूर्नामेंट में अब तक भारत और पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात करें तो,
  • पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से करारी हार झेलनी पड़ी थी.
  • वहीं, भारत ने बांग्लादेश को हराकर शानदार शुरुआत की थी.
  • बांग्लादेश के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाए थे, जबकि शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा था.

दुबई में खेले जा रहे हैं भारत के मैच

गौरतलब है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेल रही है. रोहित शर्मा और उनकी टीम दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रही है, जबकि पाकिस्तान को अपने देश से सफर कर इन मैचों के लिए दुबई आना पड़ रहा है.

आज का मुकाबला केवल दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए भावनाओं से जुड़ा एक खास अवसर भी है. अब देखना यह होगा कि क्या भारतीय टीम इस बार पाकिस्तान को हराकर करोड़ों फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरती है या नहीं.


इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 § Ind Vs Pak: भारत के स्पिन जाल में फंसेगा पाकिस्तान या शाहीन-नसीम की रफ्तार करेगी तहलका?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital