पीएम मोदी ने 'एग्जाम वॉरियर्स' को दी शुभकामनाएं
Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को एग्जाम वॉरियर्स का नाम दिया. अपील की कि ये वॉरियर्स अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी मेहनत पर विश्वास करें.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बोर्ड एग्जाम का समय है. मैं अपने युवा-साथियों यानि एग्जाम वॉरियर्स को उनकी परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. आप बिना कोई तनाव लिए सकारात्मक सोच के साथ अपने एग्जाम दीजिए. हर वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ में हम अपने एग्जाम वॉरियर्स से परीक्षाओं से जुड़े अलग-अलग विषयों पर बात करते हैं. मुझे खुशी है कि अब ये कार्यक्रम एक संस्थागत रूप लेता जा रहा है. इसमें नए-नए विशेषज्ञ जुड़ते चले जा रहे हैं. इस साल हमने एक नए फॉर्मेट में ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने का प्रयास किया. विशेषज्ञों के साथ आठ अलग-अलग एपिसोड भी शामिल किए गए.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने परीक्षा पे चर्चा के दौरान हेल्थ केयर और मेंटल हेल्थ के साथ खान-पान जैसे विषयों को भी कवर किया. इसमें पिछले टॉपर्स रहने वाले छात्रों ने भी अपने विचार और अनुभव सभी के साथ साझा किए. बहुत से युवाओं, उनके अभिभावक और शिक्षकों ने इस बारे में मुझे पत्र लिखे हैं. उन्होंने बताया है कि ये फॉर्मेट उन्हें बहुत ही अच्छा लगा है, क्योंकि इसमें हर विषय पर विस्तार से चर्चा की गई.
इंस्टाग्राम पर भी हमारे युवा-साथियों ने इन एपिसोड को बड़ी संख्या में देखा है. आप में से बहुत सारे लोगों को इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली की सुंदर नर्सरी में किया जाना, यह भी बहुत पसंद आया. हमारे जो युवा-साथी ‘परीक्षा पे चर्चा’ के इन एपिसोड को अब तक नहीं देख पाए हैं, वे इन्हें जरूर देखें. ये सारे एपिसोड नमो ऐप पर हैं. मैं एग्जाम वॉरियर्स को एक बार फिर ‘बी हैप्पी बी स्ट्रेस फ्री’ का संदेश देना चाहता हूं.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…