देश

‘आज केजरीवाल तो कल कोई और…यह सरकार किसी को भी नहीं बख्शेगी’, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यूं जाहिर किया दर्द

AAP Minister Saurabh Bhardwaj on CM Arvind Kerjiwal Remand: दिल्ली शराब नीति मामले में पीएमएलए कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेज दिया है. इससे पहले कोर्ट ने 3 घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और फैसला सुरक्षित रख लिया. बता दें कि सीएम केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार रात 9 बजे 2 घंटे की पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया.

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने देशव्यापाी प्रदर्शन किया. मुख्य प्रदर्शन दिल्ली के आईटीओ पर किया गया. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ऐलान करते हुए कहा कि 26 मार्च को पार्टी के कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करेंगे.

गोपाल राय ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी से पूरा देश दुखी है. शनिवार सुबह 10 बजे आप के सभी विधायक, पार्षद और इंडिया ब्लाॅक के प्रतिनिधि लोकतंत्र बचाने का संकल्प लेंगे. शनिवार को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर शहीद पार्क में इकट्ठा होंगे. इस कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होली नहीं मनाएगी AAP, 26 मार्च को पीएम आवास के घेराव का ऐलान

केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट द्वारा 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजे जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज ये अरविंद केजरीवाल हैं. कल कोई और भी हो सकता है. यह सरकार किसी को नहीं बख्शेगी. जितना प्यार और समर्थन अरविंद केजरीवाल के लिए दुनियाभर में उमड़ रहा है वह अभूतपूर्व है. केंद्र सरकार की उल्टी गिनती 21 मार्च 2024 से शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ेंः ED की कस्टडी में मनेगी केजरीवाल की होली, एजेंसी को मिली 6 दिन की रिमांड, पढ़ें कोर्ट रूम की 5 बड़ी दलीलें

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

10 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

2 hours ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

2 hours ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 hours ago