खेल

CSK vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 174 रनों का टारगेट, फिफ्टी बनाने से चूके अनुज रावत

CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की शुरुआत हो गई है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इस मुकाबले को जीतने के लिए 174 रन बनाने होंगे.

आरसीबी ने बनाए 174 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. दोनों खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की. 3 ओवर में टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन हो गए थे. उसके बाद मुस्तफिजुर रहमान आए और टीम को जोरदार झटका दिया. उन्होंने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (35 रन) को चलता कर दिया. इसके बाद उसी ओवर में उन्होंने रजत पाटीदार (0) को भी चलता कर दिया. इसके अगले ओवर में दीपक चाहर ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर दिया. वह भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए.

शुरुआती तीन झटका लगने के बाद कैमरन ग्रीन क्रीज पर आए और विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. 12वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने विराट कोहली (21 रन) को चलता कर दिया. इसी ओवर में मुस्तफिजुर ने कैमरन ग्रीन को भी अपना शिकार बनाया. वह 18 रन बनाकर आउट हुए. 78 रन के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम आउट होकर पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद अनुज रावत और दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए. दोनों खिलाड़ियों ने स्कोर को आगे बढ़ाना शुरु किया और सीएसके के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी. अनुज रावत ने 25 गेंदों में 48 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं दिनेश कार्तिक ने 25 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों के बीच छठे विकेट के लिए 95 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई.

IPL 2024, CSK vs RCB Live: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे.

IPL 2024, CSK vs RCB Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, कर्ण शर्मा, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, CSK vs RCB 1st Match: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच कब और कहां देखें, जानें पूरी जानकारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

19 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago