दुनिया

PM Modi Bhutan Visit: पहली बार ‘नमो’ के लिए भूटान में हुए ये 3 खास काम, PM बोले- मुझे मिला पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान VIDEO

India Bhutan Relations: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दो दिन के दौरे पर हैं. आज PM मोदी भूटान की राजधानी थिंपू के ताशिचो द्जोंग पैलेस पहुंचे. यहां उनका औपचारिक स्वागत हुआ. उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं, जिनमें कई चीजें पहली बार देखने को मिलीं —

PM मोदी ने अपनी यात्रा के पहले ही दिन भूटान के राजा जिग्मे वांगचुक से मुलाकात की. राजा जिग्मे वांगचुक ने PM मोदी के लिए निजी रात्रिभोज का आयोजन किया. इससे पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को राजा द्वारा निजी रात्रिभोज नहीं दिया गया. पीएम मोदी को ये विशेषाधिकार दिया जा रहा है.

ऐसा भी पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मेजबानी K5 रेजिडेंस लिंगकाना पैलेस में की गई है. इसके अलावा पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री को भूटान द्वारा वहां का सर्वोच्च पुरस्कार दिया जा रहा है. पीएम मोदी भूटानी का ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ पुरस्कार पाने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं. स्वयं भूटान के राजा ने PM मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया.

भूटान में हुए भव्य स्वागत के उपरांत PM मोदी ने ट्वीट कर भूटानवासियों का आभार जताया. उन्होंने कहा— “यहां मैं बड़ी विनम्रता के साथ ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ को स्वीकार करता हूं. मैं यह पुरस्कार प्रदान करने के लिए भूटान के महामहिम राजा का आभारी हूं. मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं. मुझे यह भी विश्वास है कि भारत-भूटान संबंध बढ़ते रहेंगे और इससे हमारे नागरिकों को परस्पर लाभ होगा.”

यह भी पढ़िए: भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी, थिंपू में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तस्वीरें

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

4 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

5 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

5 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

5 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago