देश

संसद परिसर में AAP MP राघव चड्ढा को चोंच मार गया कौआ, यूजर्स बोले- देख रहे हो विनोद…

Raghav Chadha: संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) के दौरान मणिपुर के मामले पर जमकर हंगामा हो रहा है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा, टीएमसी समेत तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे पर पीएम मोदी से सदन में आकर जवाब देने की मांग कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा भी सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान आप सांसद को कौआ चोंच मार गया. इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं.

बीजेपी दिल्ली के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस तस्वीर को शेयर किया गया है. बीजेपी ने राघव चड्ढा की चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, “झूठ बोले कौवा काटे…आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा.”

एक यूजर ने इस तस्वीर पर तंज कसते हुए कहा, “इनको इसपर भी मोदी जी की चाल लगेगी. बोलेंगे मोदी ने ED से करवाया है.” वहीं एक यूजर ने लिखा, “लोकतंत्र पर सीधा हमला.”

अंशुमान नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “देख रहे हो विनोद, कौएं तक नहीं छोड़ रहे हैं इनको.” एक अन्य ट्विटर यूजर विक्रम तिवारी ने इस घटना पर लिखा है, “संसद परिसर में आप सांसद राघव चड्ढा को कौआ चोट मार गया. हृदय बहुत व्यथित है.”

कांग्रेस ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

बता दें कि मणिपुर मामले पर सदन में जमकर हंगामा हो रहा है. कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जिस पर चर्चा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंजूरी दी. सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई द्वारा पेश इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह सभी दलों के नेताओं से बातचीत करके इस पर चर्चा की तारीख के बारे में अवगत कराएंगे.

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session Live Updates: लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर

लोकसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव की अनुमति देने का समर्थन करने वाले सदस्यों से अपने स्थान पर खड़े होने के लिए कहा. इस पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्य खड़े हो गए. इसके बाद बिरला ने कहा, ‘‘ इस प्रस्ताव को अनुमति दी जाती है. मैं सभी दलों के नेताओं से चर्चा करके उचित समय पर इस प्रस्ताव पर चर्चा कराने की तिथि के बारे में आप लोगों को अवगत करा दूंगा.’’ अविश्वास प्रस्ताव के चर्चा के लिए स्वीकार होने के बाद विपक्ष कुछ सदस्यों ने ‘चक दे इंडिया’ का नारा लगाया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago