देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने Saket Gokhale को मानहानि मामले में जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले को आपराधिक मानहानि के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने लक्ष्मी पूरी की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए साकेत गोखले को अपनी संपत्ति के बारे में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है.

अदालत केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी की पत्नी और पूर्व भारतीय राजनयिक लक्ष्मी पूरी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है. साकेत गोखले पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पूरी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी अधोषित दौलत से स्विट्जरलैंड में प्रॉपर्टी खरीदी है.

50 लाख रुपये जुर्माना और माफी का आदेश दिया

आपको बता दें राज्यसभा सांसद गोखले के खिलाफ लक्ष्मी पूरी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 50 लाख रुपए देने के अलावा साकेत गोखले को एक बड़े अखबार में माफीनामा भी छपवाने को कहा था. साथ ही एक्स हैंडल पर भी माफी मांगने को कहा था. कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा था कि लक्ष्मी पूरी को साकेत गोखले के अपमानजनक बयानों से अपूर्णीय क्षति हुई हैं. लेकिन साकेत गोखले के हाई कोर्ट के आदेश पर अभी भी अमल नही किया है. जिसके बाद लक्ष्मी पूरी ने यह याचिका हाई कोर्ट में दायर की है.

गोखले द्वारा किए गए ट्वीट्स और पोस्ट पर कोर्ट का ध्यान

कोर्ट ने इससे पहले साकेत गोखले को कहा था कि लक्ष्मी पूरी के खिलाफ किए गए वे सभी पोस्ट अपने अकाउंट से तुरंत हटाए जिनका मुकदमे में जिक्र किया गया है. इसके साथ ही कोर्ट ने संबंधित पोस्ट हटाने को कहा था. लक्ष्मी पूरी ने याचिका में कहा था कि प्रतिवादी गोखले ने अपने एक ट्वीट में स्विस बैंक खातों और विदेशी काले धन का उल्लेख किया है और वादी और उसके पति के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच का आदेश देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को टैग किया है.

ये भी पढ़ें: Delhi HC 24 दिसंबर को बीजेपी की याचिका पर करेगा सुनवाई, CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने की मांग

क्या था साकेत गोखले का दावा?

संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायकमहासचिव लक्ष्मी पूरी ने अपनी याचिका में कहा कि साकेत गोखले ने 13 और 23 जून 2021 को उनके और उनके पति हरदीप सिंह पूरी के खिलाफ झूठा और अपमानजनक आरोप लगाया था और कहा था कि दंपति ने वर्ष 2006 में जिनेवा (स्वीटजरलैंड) में काले धन से एक घर खरीदा है. गोखले ने जून 2021 में कई पोस्ट में सवाल उठाया था कि लक्ष्मी पूरी ने 2006 में अपनी तत्कालीन आय से जिनेवा में 1.6 मिलियन स्विस फ्रैंक का घर कैसे खरीदा.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago