AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल.
Aam Admi Party: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने हमला बोला है. AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया है कि अगर हरियाणा में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करती तो उसे फायदा होता. उनका ओवर कॉन्फिडेंस चुनाव में उन्हें ले डूबा. इसलिए अब दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप गठबंधन नहीं करेगी. पार्टी की ओर से किया गया है.
प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा, हम हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन चाहते थे, जिससे दोनों पार्टियों को फायदा होता, जिसमें मुझे लगता है कि इस गठबंधन से कांग्रेस को ज्यादा लाभ मिलता. चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही थी, लेकिन बाद में कांग्रेस की ओर से गठबंधन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. जिसका परिणाम अब सबके सामने है.
वहीं जब प्रियंका कक्कड़ से सवाल किया गया कि क्या आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को हराने के लिए अपने उम्मीदवार उतारे थे? इसपर उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी को हराना ही हम सभी का लक्ष्य था, अगर गठबंधन हो जाता तो इसका काफी फायदा मिलता.
यह भी पढ़ें- “राहुल जी आप तो सच में बहुत बड़ी पनौती निकले”, हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कसा तंज
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किए जाने के सवाल पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा, दिल्ली में AAP अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. अति आत्मविश्वास से सराबोर कांग्रेस और दूसरी ओर अहंकारी भाजपा के खिलाफ हम अकेले चुनावी मैदान में उतरेंगे. पार्टी नेतृ्त्व ने इसपर फैसला ले लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…